Fri. Apr 26th, 2024
    मुंबई इंडियंस

    तीन बार के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आगामी सत्र के लिए रविवार को एक नया रूप प्रकट किया। मुंबई इंडियंस, जिसने 2013, 2015 और 2017 में आकर्षक टूर्नामेंट जीता था, ट्विटर पर अपनी नई जर्सी को दिखाया है। मुंबई टीम ने पैटर्न में बदलाव के साथ अपने ब्लू और गोल्ड रंगों को बनाए रखा है। मुंबई इंडियंस द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो में जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या जैसे अन्य सितारों के साथ उनके कप्तान रोहित शर्मा भी हैं।

    और एक अलग वीडियो में मुंबई इंडियंस ने कहा,”ब्लू एंड गोल्ड की विरासत चमकती रहेगी। पलटन, यह देखे मुंबई इंडियंस की वीवो आईपीएल 2019 के लिए आधिकारिक किट।”

    मुंबई इंडियंस की नई जर्सी यहा देखे:

    मुंबई इंडियंस ने दो बार चैंपियंस लीग टी-20 का खिताब भी जीता है – 2011 और 2013।

    आगामी सीज़न के लिए, मुंबई फ्रेंचाइजी ने अपने 18 खिलाड़ियों के मुख्य समूह को बरकरार रखा था। उन्होंने नीलामी में अनुभवी युवराज सिंह, लसिथ मलिंगा के साथ अनमोलप्रीत सिंह, बरिंदर सरन, पंकज जायसवाल और युवा रसिख डार को भी खरीदा।

    मुंबई इंडियंस 24 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल के खिलाफ आईपीएल 2019 में अपना अभियान मैच खेलेगी।

    सुरक्षित खिलाड़ी:

    रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, जसप्रित बुमराह, क्रुनाल पांड्या, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, मयंक मार्कंडे, राहुल चाहर, अनुकुल रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, क्विंटन डी कॉक, कीरोन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिशेल मैक्लेघन एडम मिल्ने, जेसन बेहरेनडॉर्फ।

    रिलीज किए गए खिलाड़ी:

    सौरभ तिवारी, प्रदीप सांगवान, मोहसिन खान, एमडी निधेश, शरद लुंबा, तजिंदर सिंह ढिल्लों, जेपी डुमिनी, पैट कमिंस, मुस्तफिजुर रहमान, अकिला दानंजया।

    खरीदे गए खिलाड़ी:

    लसिथ मलिंगा (2 करोड़ रुपये), युवराज सिंह (1 करोड़ रुपये), अनमोलप्रीत सिंह (80 लाख रुपये), बरिंदर शरण (3.40 करोड़ रुपये), पंकज जायसवाल (20 लाख रुपये), रसिख डार (20 लाख रुपये)।

    By अंकुर पटवाल

    अंकुर पटवाल ने पत्राकारिता की पढ़ाई की है और मीडिया में डिग्री ली है। अंकुर इससे पहले इंडिया वॉइस के लिए लेखक के तौर पर काम करते थे, और अब इंडियन वॉयर के लिए खेल के संबंध में लिखते है

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *