Fri. Mar 29th, 2024
    Amrita Arora biography in hindi

    अमृता आरोड़ा भारतीय फिल्मो की अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई सारी हिंदी फिल्मो में अभिनय किया है, जिनमे से कुछ के नाम ‘कितनी दूर कितने पास’, ‘आवारा पागल दीवाना’, ‘ज़मीन’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘हे बेबी’, ‘रामा रामा क्या है ड्रामा’, ‘गोलमाल रिटर्न्स’, ‘कम्बख्त इश्क़’ हैं।

    अमृता ने अपने व्यवसाय जीवन की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने अभिनय करना शुरू किया था। अमृता एक वि जे के रूप में भी जानी जाती हैं। अमृता ने अपने मॉडलिंग के करियर में भी अपना नाम बहुत प्रचलित किया है।

    अमृता अरोड़ा का प्रारंभिक जीवन

    अमृता अरोड़ा का जन्म 31 जनवरी 1978 को थाने, मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। अमृता ने एक पंजाबी परिवार में जन्म लिया था। अमृता के पिता का नाम ‘अनिल अरोड़ा’ है, जो नेवी में काम करते थे। उनकी माँ का नाम ‘जॉयस पोलीक्राप’ है और वो एक क्रिस्चन परिवार की थी। जब अमृता 6 साल की थी तब उनके माता पिता का तलाक हुआ था। इसके बाद उन्होंने अपनी माँ और अपनी बहन के साथ चेम्बूर, महाराष्ट्र में रहना शुरू किया था।

    अमृता की एक बड़ी बहन हैं जिनका नाम ‘मलाइका अरोड़ा’ है। मलाइका भी हिंदी फिल्मो की जानी मानी अभिनेत्री हैं। अमृता ने अपने स्कूल की पढाई ‘स्वामी विवेकानंद स्कूल’, चेम्बूर से पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई से ही अपने ग्रेजुएशन की डिग्री भी प्राप्त की थी। अमृता अरोड़ा ने अपने कॉलेज के दौरान ही अपनी मॉडलिंग की शुरुआत कर दी थी।

    अमृता अरोड़ा का व्यवसायिक जीवन

    अमृता अरोड़ा ने अपने व्यवसाय जीवन की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। मॉडलिंग के करियर में कुछ समय काम करने के बाद, उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। अमृता को एक वि जे के रूप में होस्टिंग करते हुए भी देखा गया है। उन्होंने सबसे पहले साल 2002 में फिल्म ‘कितने दूर कितने पास’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में अमृता ने ‘करिश्मा पटेल’ नाम का किरदार अभिनय किया था।

    फिल्म में उनके साथ मुख्य किरदार को फरदीन खान ने निभाया था। इसी साल अमृता को दूसरी फिल्म में देखा गया था, जिसका नाम ‘आवारा पागल दिवाला’ था। इस फिल्म में अमृता ने ‘मोना’ नाम का किरदार अभिनय किया था। फिल्म में मुख्य किरदारों को अमृता के साथ अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, आफताब शिवदसानी, आरती छबरिआ और प्रीती झाँगिआनी ने निभाया था।

    साल 2003 में अमृता को सबसे पहले फिल्म ‘एक और एक ग्यार’ में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘प्रीती’ नाम का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘डेविड धवन’ थे और फिल्म में संजय दत्त और गोविंदा ने मुख्य किरदारों को निभाया था। इसी साल की अमृता की अगली फिल्म का नाम ‘ज़मीन’ था। इस फिल्म में उन्होंने एक गाइका और डांसर के रूप में ‘दिल्ली की सर्दी’ गाने पर अभिनय किया था।

    साल 2004 में अमृता को फिल्म ‘शर्त: द चैलेंज’ में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘सर्यू’ नाम का किरदार अभिनय किया था। फिल्म में उन्होंने अभिनेता तुषार कपूर के साथ मुख्य किरदार को दर्शाया था। इसी साल अमृता को फिल्म ‘गर्लफ्रेंड’ में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘ईशा कोप्पिकर’ और ‘आशीष चौधरी’ के साथ अभिनय किया था। इसी साल की अमृता की अगली फिल्म का नाम ‘मुझसे शादी करोगी’ था। फिल्म में अमृता ने ‘रोमा’ का कैमिओ का किरदार अभिनय किया था। फिल्म में मुख्य किरदारों को अभिनेता अक्षय कुमार, सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा ने निभाया था।

    साल 2004 की अमृता अरोड़ा की आखरी फिल्म का नाम ‘रख्त’ था। इस फिल्म में उन्होंने ‘नताशा बहादुर सिंह’ का किरदार अभिनय किया था। फिल्म में मुख्य किरदारों को संजय दत्त, सुनील शेट्टी, डिनो मोरी, बिपाशा बासु और नेहा दुपिया के साथ अमृता अरोड़ा ने भी निभाया था।

    साल 2005 में अमृता ने किसी भी फिल्म में अभिनय नहीं किया था। साल 2006 में अमृता ने फिल्म ‘देहा’ में ‘ऋनि सिन्हा’ नाम का किरदार अभिनय किया था। इसी साल की उनकी दूसरी फिल्म का नाम ‘फाइट क्लब – मेंबर्स ओनल’ था। इस फिल्म में उन्होंने ‘शोनाली मल्होत्रा’ नाम का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में कुछ खास कमाई नहीं की थी।

    साल 2007 की अमृता की पहली फिल्म ‘रेड- द डार्क साइड’ थी। इस फिल्म में उन्होंने ‘रिया मल्होत्रा’ नाम का किरदार अभिनय किया था। उसी साल उन्हें ‘हे बेबी’ फिल्म में अपनी उपस्थिति को दर्शाते हुए देखा गया था। इसी साल की उनकी अगली फिल्म का नाम ‘स्पीड’ था, जिसमे उन्होंने ‘समीरा महरा’ नाम का किरदार अभिनय किया था। साल 2007 में ही उन्हें हिंदी फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में देखा गया था। इस फिल्म में अमृता को ‘दीवानगी दीवानगी’ गाने में देखा गया था। इसके बाद इसी साल उन्हें फिल्म ‘राख’ में भी अभिनय करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में अमृता ने ‘नलिनी’ नाम का किरदार अभिनय किया था।

    साल 2008 में अमृता अरोड़ा ने सबसे पहले फिल्म ‘रामा रामा क्या है ड्रामा’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘चंद्रकांत सिंह’ थे और फिल्म में मुख्य किरदारों को अमृता अरोड़ा, नेहा धूपिया, आशीष चौधरी और राजपाल यादव निभा रहे थे। फिल्म में अमृता के किरदार का नाम ‘ख़ुशी भाटिया’ था। इसी साल अमृता को दो और फिल्मो में देखा गया था, जिनका नाम ‘हैलो’ और ‘हीरोज’ था। फिल्म ‘हैलो’ के निर्देशक ‘अतुल अग्निहोत्री’ थे और फिल्म में मुख्य किरदार को शरमन जोशी, सोहेल खान, गुल पनाग, ईशा कोप्पिकर और अमृता अरोड़ा निभा रहे थे।

    फिल्म में अमृता ने ‘राधिका झा’ नाम का किरदार अभिनय किया था। फिल्म ‘हीरोज’ की बात करे तो उस फिल्म में अमृता ने ‘प्रिया’ नाम का ‘कैमिओ’ किरदार दर्शाया था। इसी साल की उनकी अगली फिल्म का नाम ‘गोलमाल रिटर्न्स’ था, जिसके निर्देशक ‘रोहित शेट्टी’ थे। फिल्म में अमृता ने ‘ईशा संतोषी’ नाम का किरदार अभिनय किया था, जो की अजय देवगन की बहन का किरदार था। साल 2009 में अमृता को सबसे पहले फिल्म ‘कम्बख्त इश्क़’ में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘कामिनी संदु’ नाम का किरदार दर्शाया था। इसी साल अमृता को दो और फिल्मो में देखा गया था जिनका नाम ‘टीम – द फाॅर्स’ और ‘एक थो चांस’ थे। इसके बाद ईशा को सीधा साल 2015 में ‘कुछ तोह है तेरे मेरे दरमियां’ में देखा गया था। यहाँ उन्होंने ‘धामी’ नाम के किरदार को दर्शाया था।

    अमृता अरोड़ा का निजी जीवन

    अमृता अरोरा के लव लाइफ की बात करे तो उन्होंने सबसे पहले इंग्लैंड के क्रिकेटर ‘उस्मान अफ़ज़ाल’ को डेट किया था। इनके साथ ब्रेकअप करने के बाद, अमृता ने एक बिजनसमैन को डेट किया था, जिनका नाम ‘शकील लडक’ है। अमृता ने शकील से मार्च 2009 में शादी की थी। अमृता फ़िलहाल दो बच्चो की माँ हैं। उन्होंने सबसे पहले फरवरी 2010 में अपने बड़े बेटे ‘रयान लडक’ को जन्म दिया था।

    इसके बाद अक्टूबर 2012 में उन्होंने अपने छोटे बेटे ‘अज़ान लडक’ को जन्म दिया था। अमृता के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उन्हें अभिनेताओं में सबसे अधिक सलमान खान और अरबाज़ खान पसंद हैं। अभिनेत्रियों की बात करे तो उन्हें करीना कपूर और शर्मीला टैगोर पसंद हैं। अमृता का पसंदीदा रंग लाल और हरा है।

    अमृता को अभिनय करने के अलावा योगा करना, शोपिंग करना, फोटोग्राफी करना और घूमना बहुत पसंद है। घूमने की जगहों में अमृता को स्पेन और न्यूयोर्क सबसे अधिक पसंद है।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *