Thu. May 2nd, 2024
    Daisy Shah biography in hindi

    डेज़ी शाह भारतीय फिल्मो की अभिनेत्री हैं। उन्होंने अभिनय से पहले अपना व्यवसाय एक मॉडल के रूप में शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने एक डांसर के रूप में भी कुछ समय तक काम किया था। डेज़ी शाह हिंदी फिल्मो के अलावा कन्नड़, मलयालम और तमिल फिल्मो में भी दिखाई दे चुकी हैं।

    डेज़ी ने बॉलीवुड में अभी कुछ ही समय पहले अपना डेब्यू किया था। उनकी डेब्यू फिल्म ‘जय हो’ थी, जिसमे उन्होंने अभिनेता सलमान खान के साथ अभिनय किया था। डेज़ी के द्वारा अभिनय किए गए फिल्मो की बात करे तो उन्होंने ‘बॉडीगार्ड’ (कन्नड़), ‘भद्रा’ (कन्नड़), ‘जय हो’ (हिंदी), ‘हेट स्टोरी 3’ (हिंदी), ‘रामरतन’ (हिंदी), ‘रेस 3’ (हिंदी) जैसी बड़ी बड़ी फिल्मो में अभिनय किया है।

    डेजी शाह का प्रारंभिक जीवन

    डेज़ी शाह का जन्म 25 अगस्त 1984 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। डेज़ी ने एक गुजराती परिवार में जन्म लिया था। उनके पिता एक मैनेजर हैं और माँ घर परिवार को सम्हालने का काम करती हैं। डेज़ी की एक बड़ी बहन हैं जिनका नाम ‘दीपाली’ है। डेज़ी ने अपने स्कूल की पढाई मुंबई में ही पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने ‘गुरु नानक खालसा कॉलेज’, मुंबई से अपने ग्रेजुएशन की पढाई पूरी की थी।

    डेज़ी के पिता का दिहंत साल 2007 में दिल का दोहरा पड़ने की वजह से हुआ था। डेज़ी शाह जब 10वि क्लास में पढ़ती थीं, तब उन्होंने ‘एमएस डोम्बीलवी कॉन्टेस्ट’ में ‘मिस फोटोजेनिक’ का अवार्ड जीता था। डेज़ी ने सबसे पहले एक डांसर के रूप में काम किया था। उसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था।

    डेजी शाह का व्यवसायिक जीवन

    डेज़ी शाह ने अपने व्यवसाय जीवन की शुरुआत एक डांसर के रूप में की थी। डेज़ी ने सबसे पहले साल 2003 में हिंदी फिल्म ‘तेरे नाम’ से फिल्मो में बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम करना शुरू किया था। इस फिल्म में डेज़ी ने ‘लगन लागि’ गाने में सलमान के साथ डांस किया था। इसके बाद साल 2004 में उन्होंने फिल्म ‘मस्ती’ में भी बैकग्राउंड डांसर के रूप में ‘मस्ती’ गाने में ही डांस किया था।

    साल 2006 में डेज़ी शाह ने फिल्म ‘हमको दीवाना कर गए’ में ‘रॉकस्टार’ गाने पर डांस किया था। साल 2007 से डेज़ी ने तमिल फिल्मो में भी बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम करना शुरू किया था। इस फिल्म का नाम ‘पूरी’ था और गाने का नाम ‘नागिन बेमिसाल हूँ’ था। साल 2010 में एक बार फिर डेज़ी ने हिंदी फिल्म ‘डिपार्टमेंट’ के गाने ‘थोडी सी जो पिली है’ में डांस किया था। इसी साल उन्होंने मलयालम और तमिल फिल्म में भी काम किया था। सबसे पहले उन्हें मलयालम फिल्म में देखा गया था जिसका नाम ‘वंदे मातरम’ था।

    साल 2010 की डेज़ी शाह की आखरी फिल्म का नाम ‘खुदा कसम’ था, जिसमे एक बार फिर उन्होंने बैकग्राउंड डांसर के रूप में फिल्म के गाने ‘नीली लोमड़ी’ में अभिनय किया था। साल 2011 में डेज़ी शाह ने पहली बार फिल्मो में अभिनय करने की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म एक कन्नड़ फिल्म थी, जिस का नाम ‘बॉडीगार्ड’ था। इस फिल्म में उन्होंने ‘अम्मू’ नाम का किरदार अभिनय किया था। इसी साल डेज़ी को एक और कन्नड़ फिल्म में देखा गया था, जिसका नाम ‘भद्रा’ था।

    इसके बाद साल 2013 में भी उन्होंने कन्नड़ फिल्म ‘गजेन्द्रे’ में मुख्य उपस्थिति दर्शाई थी। इस साल की उनकी दूसरी फिल्म एक हिंदी फिल्म थी, जिसका नाम ‘ब्लडी इश्क़’ था। इस फिल्म में डेज़ी ने मुख्य उपस्थिति दर्शाई थी। इसी साल एक बार डेज़ी को फिल्म ‘बच्चन’ में देखा गया था। इस फिल्म में डेज़ी को ‘मैसूर पकल्ली’ गाने में डांस करते हुए देखा गया।

    साल 2014 में डेज़ी शाह ने अपना डेब्यू बॉलीवुड में किया था। इससे पहले डेज़ी ने कोरिओग्राफर ‘गणेश आचार्य’ के साथ असिस्टेंट का काम किया था। हिंदी फिल्म ‘जय हो’ में डेज़ी ने अभिनेता ‘सलमान खान’ के साथ उनकी प्रेमिका के किरदार को दर्शाया था। फिल्म में उनका नाम ‘रिंकी शाह’ था। इस फिल्म में अभिनय करने के दौरान ही डेज़ी का वजन लगभग 5 किलो बढ़ गया था, जिसकी वजह से डेज़ी के कपडे उन्हें टाइट हो रहे थे। इसी वजह से फिल्म की शूटिंग में भी देरी हुई थी। इसके बाद इसी साल डेज़ी को फिल्म ‘स्पार्क’ में भी देखा गया था।

    इस फिल्म में उन्होंने ‘मेरी जवानी सोडे की बोतल’ नाम के गाने में डांस किया था। इसके बाद डेज़ी ने एक कन्नड़ फिल्म में भी अभिनय किया था, जिसका नाम ‘आक्रमण’ था। इस फिल्म में उन्होंने ‘निरीक्षा’ नाम का किरदार अभिनय किया था। साल 2015 में डेज़ी ने अपने दूसरी बॉलीवुड फिल्म में अभिनय किया था, जिसका नाम ‘हेट स्टोरी 3’ था। इस फिल्म में डेज़ी को ‘काया शर्मा’ नाम के किरदार को दर्शाते हुए देखा गया था। फिल्म को दर्शको ने पसंद किया था और फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई की थी। वैसे यह बात बहुत कम लोग जानते हैं की इस फिल्म में अभिनय करने के लिए सलमान खान ने खुद डेज़ी से कहा था।

    साल 2017 में एक बार फिर डेज़ी शाह को हिंदी फिल्म ‘रामरतन’ में देखा गया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘गोविन्द सक्रिया’ थे और फिल्म में डेज़ी के किरदार का नाम ‘रतन’ था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में दर्शको को कुछ खास पसंद नहीं आई थी।

    साल 2018 में एक बार फिर डेज़ी को अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म ‘रेस 3’ में देखा गया था। इस फिल्म में डेज़ी ने ‘संजना सिंह’ का किरदार अभिनय किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई की थी क्युकी फिल्म में सलमान खान थे। हालांकि दर्शको को फिल्म देखने के बाद, उसकी कहानी में कुछ ज़्यादा मज़ा नहीं आया था। साल 2019 में डेज़ी अपना डेब्यू गुजरती फिल्मो में भी करने वाली हैं। उन्हें गुजरती फिल्म ‘गुजरात 11’ में देखा जाएगा।

    डेजी शाह का निजी जीवन

    डेज़ी शाह के लव लाइफ की जानकारी फ़िलहाल उन्होंने किसी को नहीं दी हैं। कॉन्ट्रोवर्सीज की बात करे तो उनका नाम एक बार तब सुनाई दिया था, जब भोजपुरी अभिनेता ‘सत्येंद्र सिंह’ ने उन पर, गणेश आचार्य पर और रजनीश पर उन्हें जान से मारने की कोशिश करने का झूठा केस फाइल किया था।

    हालांकि बाद में यह बात कुछ ज़्यादा सुर्ख़ियो में सुनाई नहीं दी थी। डेज़ी शाह के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उन्हें खाने में बहार का खाना बहुत पसंद है। डेज़ी शाह के पसंदीदा अभिनेता ‘सलमान खान’ हैं। अभिनेत्रियों में उन्हें काजोल पसंद हैं। डेज़ी की मनपसंद फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ है।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *