Wed. Apr 24th, 2024
    anushka_shetty biography

    अनुष्का शेट्टी भारतीय फिल्मो की अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई सारी तमिल और तेलुगु फिल्मो में अभिनय किया है। अनुष्का के लोकप्रियता की बात करे तो पुरे तमिल और तेलुगु इंडस्ट्री में उनकी लोकप्रियता बहुत मात्रा में है। उन्हें वहां की टॉप अभिनेत्रियों में गिना जाता है।

    अनुष्का द्वारा अभिनय किए गए फिल्मो की बात करे तो उन्होंने महानंदी, रेंदु, लक्ष्यम, डॉन, बलादुर, सौर्यम, किंग, सिंगम, रगड़ा, वानम, मिर्ची, सिंगम 2, बाहुबली – द बिगिनिंग, बाहुबली 2 – द कन्क्लूज़न, साइज जीरो, सी3, ओम नमो वेंकटास्या, सई रा नरसिम्हा रेड्डी जैसी फिल्मो में अभिनय किया है। उनके अभिनय की लोग अक्सर तारीफ करते रहते हैं। अपने अभिनय की वजह से उन्होंने कई सारे अवार्ड्स को अपने नाम किया है।

    अनुष्का शेट्टी का प्रारंभिक जीवन

    अनुष्का शेट्टी का जन्म 7 नवंबर 1981 को पुत्तुर, कर्नाटका में हुआ था। अनुष्का के पिता का नाम ‘ए. एन. विट्टल शेट्टी’ है। उनकी माँ का नाम ‘प्रफुल्ला शेट्टी’ है। अनुष्का के 2 भाई हैं जिनका नाम ‘गुनरंजन शेट्टी’ और ‘साई रमेश शेट्टी’ है। गुनरंजन पेशे से एक बिज़नसमैन हैं और वही साई रमेश पेशे से एक डॉक्टर हैं।

    अनुष्का ने अपने स्कूल की पढाई बैंगलोर से पूरी करने के बाद ‘माउंट कार्मल कॉलेज’, बैंगलोर से अपने ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की थी। अनुष्का एक योगा टीचर है और उन्होंने इसकी ट्रेनिंग ‘भरत ठाकुर’ से ली थी। अनुष्का को अपने स्कूल के दौरान भूगोल विषय पढ़ना बहुत पसंद था। उन्हें बचपन से ही कवितायें ईक्कठी करना बहुत पसंद है।

    व्यवसाय जीवन

    अनुष्का शेट्टी का फिल्मो का शुरुआती दौर

    अनुष्का शेट्टी ने अपने अभिनय की शुरुआत साल 2005 में की थी। उन्होंने पूरी जगन्नाध द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सुपर’ में अभिनेता ‘अक्किनेनी नागार्जुन’ और अभिनेत्री ‘आयशा टाकिया‘ के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म में उनके अभिनय को क्रिटिक्स ने ठीक ठाक बताया था।

    इसके बाद उसी साल अनुष्का ने ‘वि. समुद्र’ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘महा नंदी’ में अभिनेता श्रीहरि और सुमंथ के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म में भी क्रिटिक्स ने अनुष्का के अभिनय के लिए कुछ अच्छी तो वही कुछ बुरी बाते कही थी। अनुष्का की दोनों ही फिल्मो ने बॉक्स ऑफिस में कुछ खास कमाई नहीं की थी।

    साल 2006 में एक बार फिर अनुष्का ने अपने अभिनय को दर्शको के बीच पेश किया था। उन्होंने ‘एस. एस. राजामौली’ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘विक्रमअरकूड़ु’ में अभिनेता रवि तेजा के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म को क्रिटिक्स ने बहुत पसंद किया था और अनुष्का की बहुत तारीफ भी की थी। इस फिल्म को दर्शको ने बहुत पसंद किया था और इसी के साथ फिल्म को एक बेहतरीन कमाई के बाद बॉक्स ऑफिस में सफल फिल्मो की सूचि में शामिल किया गया था।

    इसके बाद उसी साल अनुष्का ने ‘सुरेश कृष्णा’ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘अस्त्रम’ में अभिनय किया था। यह फिल्म साल 1999 में आई फिल्म ‘सरफ़रोश’ का रीमेक थी। इसके बाद अनुष्का ने अपना डेब्यू तमिल फिल्मो में भी किया था। उनकी पहली तमिल फिल्म का नाम ‘रेंदु’ था, जिसमे उन्होंने अभिनेता ‘आर. माधवन’ के साथ अभिनय किया था। इसके साथ ही उन्होंने ‘ए. आर मुरुगादॉस’ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘स्टालिन’ में एक छोटा सा किरदार अभिनय किया था।

    अनुष्का शेट्टी का फिल्मो का बाद का सफर

    साल 2007 की बात करे तो उन्होंने उस साल की शुरुआत फिल्म ‘लक्ष्यम’ के साथ की थी। इस फिल्म में उन्होंने गोपीचंद के साथ मुख्य किरदार को दर्शाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में बेहतरीन कमाई के साथ अपना नाम हिट फिल्मो की सूचि में दर्ज किया था। इसके बाद उन्होंने ‘राघवा लॉरेंस’ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘डॉन’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता नागार्जुन के साथ अभिनय किया था। अनुष्का की यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस में सफल रही थी।

    साल 2008 में उन्होंने सबसे पहले फिल्म ‘ओक्का मगाड़ु’ में अभिनय किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म स्वागतम में अभिनेता जगपति बाबू के साथ अभिनय किया था। इसके बाद उसी साल उन्होंने फिल्म ‘बलादुर’ में अभिनेता रवि तेजा के साथ अभिनय किया था। अनुष्का की यह फिल्म बक्स ऑफिस में फ्लॉप लिस्ट में शामिल थी।

    इसके बाद अगली बार अनुष्का को फिल्म ‘सौर्यम’ में देखा गया था, जिसमे उन्होंने अभिनेता गोपीचंद के साथ अभिनय किया था। अनुष्का की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में सफल फिल्मो की सूचि में दर्ज की गई थी। साल 2009 की शुरुआत अनुष्का ने एक ब्लॉकबस्टर फिल्म के साथ की थी। उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘अरुंधति’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने पहली बार दो किरदारों को एक साथ दर्शाया था, जिनका नाम ‘अरुंधति’ और ‘जजम्मा’ था। फिल्म के निर्देशक ‘कोड़ी रामकृष्णा’ थे। इस फिल्म की और साथ ही अनुष्का के अभिनय की भी क्रिटिक्स ने बहुत सराहना की थी। फिल्म को दर्शको ने भी बहुत पसंद किया था।

    इसके बाद इसी साल उन्होंने फिल्म ‘बिल्ला’ में अभिनय किया था जो की साल 2006 में आई तमिल की फिल्म ‘बिल्ला’ का रीमेक थी। इस फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा ठीक ठाक टिप्पड़ियां मिली थी। फिल्म में अनुष्का और प्रभास ने मुख्य किरदारों को दर्शाया था।

    साल 2009 का अंत अनुष्का ने तमिल फिल्म ‘वेत्तिकरन’ के साथ की थी। उन्होंने इस फिल्म में अभिनेता विजय के साथ मुख्य किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म को क्रिटिक्स ने बिलकुल पसंद नहीं किया था। दर्शको को भी फिल्म कुछ खास नहीं लगी थी।

    साल 2010 में अनुष्का शेट्टी ने निर्देशक ‘कृष’ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘वेदम’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने अल्लू अर्जुन के साथ मुख्य किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म में उनके द्वारा दर्शाए गए अभिनय के लिए उन्होंने बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिला था। इसके बाद उसी साल अनुष्का को तेलुगु फिल्म ‘पंचाक्षरी’ में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने दो किरदारो को एक साथ दर्शाया था।

    इसके बाद उन्होंने त्रिविकरण श्रीनिवास द्वारा निदेशित कॉमेडी फिल्म ‘कलेजा’ में अभिनेता महेश बाबू के साथ अभिनय किया था। इसी के साथ अनुष्का को तेलुगु फिल्म ‘नागवल्ली’ में अभिनय करते हुए देखा गया था, जो की कन्नड़ फिल्म ‘अपथराक्षका’ का रीमेक था। फिल्म में अनुष्का ने ‘चन्द्रमुखी’ का किरदार अभिनय किया था। इसके बाद उस साल ही अनुष्का ने दो फिल्मो में एक एहम भूमिका निभाई थी। फिल्मो के नाम ‘केडी’ और ‘थकिता थकिता’ थे।

    साल 2010 में अनुष्का की फिल्मो ने कुछ ज़्यादा खास लोकप्रियता नहीं पाई थी। हालांकि उनकी उस साल की आखरी फिल्म ‘सिंघम’ थी जिसमें उन्होंने अभिनेता सुरिया के साथ अभिनय किया था। फिल्म में अनुष्का और सुरिया की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था। फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस में बेहतरीन कमाई के साथ अपना नाम ब्लॉकबस्टर फिल्मो की लिस्ट में शामिल किया था।

    साल 2011 की शुरुआत अनुष्का शेट्टी ने तमिल फिल्म ‘वानम’ में अभिनय करके की थी। इस फिल्म के निर्देशक ‘कृष्णा’ थे। इस फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा अच्छी टिप्पड़ियां मिली थी। इसके बाद अनुष्का ने ‘ए. एल. विजय’ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘देवा थिरुमगल’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता विक्रम के साथ मुख्य किरदार को दर्शाया था। फिल्म को क्रिटिक्स ने बहुत पसंद किया था और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने बेहतरीन कमाई के साथ अपना नाम ब्लॉकबस्टर फिल्मो की लिस्ट में शामिल किया है।

    साल 2012 में अनुष्का ने एक बार फिर निर्देशक ‘ए. एल. विजय’ और अभिनेता विक्रम के साथ तमिल फिल्म ‘तांडवम’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में विक्रम और अनुष्का के बीच की केमिस्ट्री को दर्शको ने बहुत पसंद किया था। इसके बाद अनुष्का को अक्कीनेनि नागार्जुन के साथ तेलुगु फिल्म ‘धामारुकम’ में अभिनय करते हुए देखा गया था। इस फिल्म को क्रिटिक्स ने कुछ अच्छी तो कुछ खराब टिप्पड़िया दी थी।

    साल 2013 में अनुष्का को सबसे पहले तमिल फिल्म ‘अलेक्स पांडियन’ में देखा गया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘सूरज’ थे और फिल्म में अनुष्का के साथ मुख्य किरदार को कार्थी ने निभाया था। फिल्म को ना तो दर्शको ने पसंद किया था और नाही फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा अच्छी टिप्पड़ियां मिली थी। इस साल की अनुष्का की दूसरी फिल्म ‘कोरतला सिवा’ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मिर्ची’ थी जिसमे उन्होंने अभिनेता ‘प्रभास’ के साथ मुख्य किरदार को दर्शाया था। फिल्म को दर्शको ने पसंद किया था और इसी के साथ फिल्म को बॉक्स ऑफिस में भी सफल फिल्म के रूप में दर्ज किया गया था।

    साल 2013 में अनुष्का ने ‘सिंघम 2’ में अभिनय किया था जिसमे उनके किरदार को क्रिटिक्स ने नापसंद किया था। हालांकि फिल्म की उन्होंने तारीफ की थी। फिल्म में अनुष्का के साथ अभिनेता सुरिया ने मुख्य किरदार को दर्शाया था। इसी साल उन्होंने तमिल फिल्म ‘इरंदम उलगाम’ में अभिनय किया था। फिल्म के निर्देशक का नाम ‘सेल्वाराघवन’ था और अनुष्का ने फिल्म में आर्यन के साथ मुख्य किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म में उन्होंने तीन किरदारों को दर्शाया था और क्रिटिक्स ने उनके अभिनय को ‘बेहतरीन’ शब्द से नवाजा था।

    साल 2014 की शुरुआत उन्होंने तमिल फिल्म ‘लिंगा’ के साथ की थी। इस फिल्म में अनुष्का को अभिनेता ‘रजनीकांत‘ के साथ अभिनय करने का मौका मिला था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस में ठीक ठाक कमाई के साथ सफल फिल्म के रूप में ही दर्ज किया गया था। साल 2015 की बात करे तो उस साल उन्होंने ‘गौतम मेनोन’ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘एन्नै अरिन्दाल’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘अजित कुमार’ के साथ मुख्य किरदार को दर्शाया था।

    इसी साल अनुष्का एक बड़ी फिल्म का हिस्सा भी बनी थी। उन्होंने ‘एस. एस. राजामौली’ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बाहुबली’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘देवसेना’ नाम का किरदार अभिनय किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में 650 करोड़ की कमाई के साथ भारत की पहली इतनी ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म के रूप में दर्ज हुई थी। फिल्म में अनुष्का शेट्टी के अभिनय को क्रिटिक्स ने ‘महिला सुपरस्टार’ नाम से नवाज़ा था।

    इसके बाद उसी साल अनुष्का को ‘गुणाशेखर’ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘रुद्रमादेवी’ में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘रुद्रमा देवी’ के किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता अल्लू अर्जुन और राणा दग्गुबत्ती के साथ अभिनय किया था। क्रिटिक्स द्वारा भी उनके अभिनय की बहुत सराहना की गई थी।

    साल 2015 की अनुष्का की आखरी फिल्म का नाम ‘साइज जीरो’ था, जिसमे उन्होंने एक मोटी लड़की का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म के लिए अनुष्का ने अपना 20 किलो वजन बढ़ाया था। साल 2016 में उन्हें दो फिल्मो में देखा गया था जिनका नाम ‘सग्गडे चिन्नी नयना’ और ‘ऊपरी’ था।

    अनुष्का ने साल 2017 की शुरुआत तमिल फिल्म ‘सी3’ के साथ की थी। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता ‘सुरिया’ के साथ अभिनय किया था। इसी साल अनुष्का ने एक बार फिर ब्लॉकबस्टर फिल्म में अपनी भूमिका निभाई थी। फिल्म का नाम ‘बाहुबली 2: द कंक्लूज़न’ था। फिल्म में उन्होंने ‘देवसेना’ नाम का किरदार ही अभिनय किया था, जिसे क्रिटिक्स ने बहुत पसंद किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में अदभुद कमाई की थी। कुल 1,810 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने देश भर के सारे रिकार्ड्स थोड़ दिए थे।

    साल 2018 की शुरुआत अनुष्का शेट्टी ने हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘भागामेथी’ के साथ की थी। इस फिल्म में उन्होंने ‘चंचल’ नाम का किरदार अभिनय किया था, जो एक आईएएस अफसर होती हैं। इस फिल्म में उनके अभिनय की क्रिटिक्स ने एक बार फिर बहुत सराहना की थी। फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस में बहुत अच्छी कमाई के साथ नाम हिट फिल्मो की लिस्ट में जारी किया था।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    अनुष्का शेट्टी ने अपने अभिनय की वजह से कई सारे अवार्ड्स को अपने नाम किया है। उन्होंने अभी तक कुल 30 अवार्ड्स को जीता है, जिनमे से कुछ की जानकारी नीचे मौजूद है।

    • 2009, फिल्म ‘अरुंधति’ के लिए सात बार ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला है।
    • 2010, फिल्म ‘वेधम’ के लिए चार बार ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला है।
    • 2012, फिल्म ‘धमरुकम’ के लिए ‘बेस्ट हिरोइन’ का अवार्ड मिला है।

    अनुष्का शेट्टी का निजी जीवन

    अनुष्का शेट्टी के लव लाइफ की बात करे तो उन्होंने सबसे पहले फिल्म निर्देशक ‘कृष’ को डेट किया था। हालांकि इन खबरों को कभी दोनों में से किसी ने भी सहमति नहीं दी थी। अनुष्का और कृष के अलग होने के बाद, अनुष्का का नाम अभिनेता ‘प्रभास’ के साथ जुड़ने लगा है। अभी तक दोनों में से किसी ने इन खबरों पर हामी नहीं भरी है।

    अनुष्का के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उन्हें खाने में चिकन पसंद है। उनके पसंदीदा अभिनेता ‘अक्किनेनी नागार्जुन’ और ‘महेश बाबू’ हैं। अभिनेत्रियों में उन्हें सौंदर्य, सिमरन और ज्योतिका पसंद है। अनुष्का का पसंदीदा रंग काला और सफ़ेद हैं। उनके हॉबी की बात करे तो उन्हें योगा करना, किताबे पढ़ना और घूमना बहुत पसंद है। घूमने की जगहों में उन्हें लंदन पसंद है।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    One thought on “अनुष्का शेट्टी की जीवनी”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *