Sat. Apr 20th, 2024
    shahrukh khan anjaam stunt

    शाहरुख खान ने स्टारडम का दशकों से आनंद लिया है। हम सभी उनकी फैनफोल्लोविंग के बारे में जानते हैं। शाहरुख़ के फैन्स भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फैले हुए हैं।

    90 के दशक के बाद से उनकी लोकप्रियता को देखते हुए, अभिनेता के पास कई चार्टबस्टर्स भी हैं जिन्हें आज भी याद किया जाता है। हाल ही में उनके एक प्रशंसक ने फिल्म अंजाम के लोकप्रिय हिट गीतों में से एक  ‘बड़ी मुश्किल है ’का वीडियो पोस्ट किया और वह खतरनाक स्टंट को सहजता से करने के लिए अभिनेता की सराहना कर रहे थे।

    यदि आप नहीं जानते हैं तो हम आपको बता दें कि ‘अंजाम’ के गाने ‘बड़ी मुश्किल है’ में शाहरुख़ खान ने सभी स्टंट खुद-ब-खुद ही परफॉर्म किये हैं।

    प्रशंसक ने यह वीडियो ‘अंजाम’ की 25 वीं वर्षगांठ का जश्न मनाते हुए पोस्ट किया, ” मैं कभी भी इसबार पर आश्चर्यचकित होना बंद नहीं कर सकता कि शाहरुख़ खान ने कैसे एक टैक्सी कि डिग्गी से बाहर निकलकर उसकी छत पर जाकर डांस किया था। साथ में लिप्सिंग भी कर रहे थे। यह स्टंट बहुत कठिन है पर उन्होंने इसे आसान बना दिया था।”

    https://twitter.com/SheronKaZamaana/status/1120363993732911104

    दूसरी ओर, शाहरुख खान और उनके मजाकिया स्वभाव को तो सभी जानते हैं। अभिनेता की उनके प्रशंसक की पोस्ट के लिए सबसे विनम्र प्रतिक्रिया थी। उन्होंने जवाब दिया क, “ओह डियर !! मैं सामान्य लोगों कि तरह कारों और ट्रेनों में यात्रा क्यों नहीं कर सकता! कृपया इसे घर या कहीं भी न आज़माएँ।”

    इस उत्तर के बाद, प्रशंसकों को सुपरस्टार की विनम्रता ने और भी ज्यादा प्रभावित किया है क्योंकि वे उसी के लिए अभिनेता की सराहना करते रहे।

    ‘अंजाम’ की बात करें तो इस फिल्म में माधुरी दीक्षित को प्रमुख महिला के रूप में दिखाया गया था और शाहरुख खान ने इस फिल्म में नायक-विरोधी की भूमिका निभाई थी।

    https://youtu.be/a3aNOVG6fmc

    यह भी पढ़ें: गुरु रंधावा के गाने ‘स्लोली स्लोली’ फीट पिटबुल को 24 घंटे में 33 मिलियन हिट मिले

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *