संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क (UN SDSN) की ओर से शुक्रवार को World Happiness Report 2022 (विश्व प्रसन्नता सूची 2022) जारी की गई है। इस रिपोर्ट में Covid 19 और विश्व की अन्य घटनाओं से लोगों के जीवन-यापन पर पड़ने वाले असर को रेखांकित किया गया है।
150 देशों की सूची में भारत को 136वें स्थान पर रखा गया है जबकि पिछले 4 वर्षों से टॉप स्थान पर काबिज फ़िनलैंड इस बार भी टॉप पर ही है।
इस रिपोर्ट को तैयार करने में 6 मापदंडों को आधार बनाया गया और उसके सापेक्ष सूची में शामिल सभी देशों को रैंकिंग दी गयी है। यह 6 मापदंड हैं- 1. जीडीपी पर कैपिटा (GDP per Capita) 2. सोशल सपोर्ट (Social Support) 3. स्वस्थ जीवन प्रत्याश्यथता (Healthy Life Expectancy) 4. जीवन मे अपने फैसले लेने की स्वतंत्रता (Freedom to make your own life choices) 5. आम जनों की उदारता (Generosity of the general population) और 6. आंतरिक और बाह्य भ्रष्टाचार के प्रति भाव (Perceptions of internal and external Corruption level)
World Happiness Report 2022: कौन हैं टॉप 5 खुशहाल देश
1. फ़िनलैंड (Finland)
उत्तरी यूरोपीय देश फिनलैंड ने World Happiness Report 2022 में शीर्ष स्थान हासिल किया है। उपरोक्त 6 मापदंडों के आधार पर फिनलैंड का कुल स्कोर 7.842 रहा।
![Global Happiness report 2022](https://hindi.theindianwire.com/wp-content/uploads/2022/03/Finland-BBC.jpg)
![Global Happiness report 2022](https://hindi.theindianwire.com/wp-content/uploads/2022/03/Finland-BBC.jpg)
2. डेनमार्क (Denmark)
एक और उत्तरी यूरोपीय देश डेनमार्क (Denmark) को इस सूची में दूसरा स्थान हासिल हुआ। डेनमार्क का कुल स्कोर रहा – 7.620.
![No 2 : Denmark](https://hindi.theindianwire.com/wp-content/uploads/2022/03/Denmark-Wall-Street-international-Magazine.jpg)
![No 2 : Denmark](https://hindi.theindianwire.com/wp-content/uploads/2022/03/Denmark-Wall-Street-international-Magazine.jpg)
3. स्विट्ज़रलैंड (Switzerland)
इस सूची में तीसरे स्थान पर एक और यूरोपीय देश स्विट्ज़रलैंड को रखा गया है। स्विट्ज़रलैंड का स्कोर 7.571 रहा।
![No 3: Happiness Report 2022](https://hindi.theindianwire.com/wp-content/uploads/2022/03/Switzerland-Nations-Online-Project-1024x786.jpg)
![No 3: Happiness Report 2022](https://hindi.theindianwire.com/wp-content/uploads/2022/03/Switzerland-Nations-Online-Project-1024x786.jpg)
4. आइसलैंड (Iceland)
7.554 के कुल स्कोर के साथ एक और यूरोपीय देश आइसलैंड को इस सूची में चौथे स्थान पर रखा गया है।
![No 4 : Iceland](https://hindi.theindianwire.com/wp-content/uploads/2022/03/Iceland-Trip-Advisor.jpg)
![No 4 : Iceland](https://hindi.theindianwire.com/wp-content/uploads/2022/03/Iceland-Trip-Advisor.jpg)
5. नीदरलैंड (Netherlands)
टॉप 5 में आखिरी नाम आता है नीदरलैंड का – जिसका कुल स्कोर 7.464 रहा।
![No5 : Netherlands](https://hindi.theindianwire.com/wp-content/uploads/2022/03/Netherland-Schengen-Visa-1024x576.jpg)
![No5 : Netherlands](https://hindi.theindianwire.com/wp-content/uploads/2022/03/Netherland-Schengen-Visa-1024x576.jpg)
इस तरह टॉप 5 में उत्तरी यूरोपीय देशों का कब्जा रहा है। इन देशों में जीवन प्रत्याश्यथता और पर-कैपिटा GDP मुख्यतः अच्छा होने के कारण इस सूची में बाकी के देशों के मुकाबले यूरोपीय देश कहीं आगे दिखाई देते हैं।
अफगानिस्तान (Afghanistan) World Happiness Report 2022 में सबसे नीचे
![Afghanistan At Bottom](https://hindi.theindianwire.com/wp-content/uploads/2022/03/Afg-The-Print.jpg)
![Afghanistan At Bottom](https://hindi.theindianwire.com/wp-content/uploads/2022/03/Afg-The-Print.jpg)
Global Happiness Report 2022 के अनुसार अफगानिस्तान को दुनिया के सबसे अप्रसन्न देश माना गया है।
निम्न पर-कैपिटा GDP और निम्न जीवन प्रत्याश्यथता के कारण अफगानिस्तान के कुल स्कोर 2.523 रहा और Global Happiness Report 2022 में इसे सबसे नीचे यानि 149वें स्थान पर रखा गया है।
World Happiness Report 2022: भारत को मिला 136वां स्थान
विश्व प्रसन्नता सूची 2022 (World Happiness Report 2022) में भारत को अप्रसन्न देशों की कैटेगरी में रखा गया है। इस सूची में भारत को 136वें स्थान पर रखा गया है जो पिछले साल (139वां स्थान) की तुलना में 3 स्थान के सुधार को दर्शाता है।
भारत से कहीं ज्यादा खुशहाल हैं पड़ोसी देश
World Happiness Report 2022 के मुताबिक भारत के पड़ोसी देश भारत की तुलना में ज्यादा खुशहाल हैं। इस रिपोर्ट में पाकिस्तान 121वें स्थान पर है वहीं बांग्लादेश और चीन क्रमशः 94वें और 72वें स्थान पर हैं।
राहुल गांधी ने ली चुटकी
कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने World Happiness Report 2022 में भारत के स्थान को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए एक ट्वीट में कहा-
“भूख सूची रैंक (Hunger Index) 101; स्वतंत्रता (Freedom) रैंक 119; प्रसन्नता सूची (Happiness report) 136; लेकिन जल्दी ही नफ़रत और गुस्सा वाली सूची में हम टॉप कर सकते हैं।”
Hunger Rank: 101
Freedom Rank: 119
Happiness Rank: 136But, we may soon top the Hate and Anger charts! pic.twitter.com/pJxB4p8DEt
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 19, 2022