Fri. Mar 29th, 2024
    रोहित शेट्टी सिम्बा, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    सिम्बा ने ‘गोलमाल अगेन’ के कुल कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है और इसके साथ यह रोहित शेट्टी की दूसरी सबसे बड़ी फ़िल्म बन गई है।

    इस सप्ताह फ़िल्म 60 करोड़ के लगभग कमाई कर लेगी। फ़िल्म का दूसरे सप्ताह का कलेक्शन इस प्रकार है। शुक्रवार- 9.02 करोड़, शनिवार- 13.32 करोड़, रविवार- 17.49 करोड़, सोमवार-6.16 करोड़, मंगलवार-6.03 करोड़, बुधवार- 5.31 करोड़, कुल 208.14 करोड़,

    इसके अलावा फ़िल्म ने अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में 77.38 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है।

    रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की फ़िल्म ‘सिम्बा’ बॉक्स ऑफिस पर हर बीते दिन के साथ नए रिकार्ड्स बना रही है। दुसरे सप्ताह में फ़िल्म ने मोटी रकम बटोरी है। फ़िल्म 2018 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फ़िल्म बन चुकी है।

    पहले स्थान पर है रणबीर कपूर की फ़िल्म ‘संजू’ तथा दुसरे स्थान पर रणवीर सिंह की ही फ़िल्म ‘पद्मावत’ ने जगह बनाई है।सिम्बा ने पहले सप्ताह में 150.81 करोड़ की कमाई की है।

    सिम्बा ने तीन दिनों में ही 50 करोड़ कमा लिए थे इसके साथ पांचवे दिन फ़िल्म ने 100 करोड़ की कमाई की।

    7 दिनों में फ़िल्म 150 करोड़ क्लब में शामिल हो गई तथा 10वें दिन तक फ़िल्म ने 175 करोड़ रूपये कमा लिए थे।सिम्बा ने ‘बाजीराव मस्तानी’ की कुल कमाई को पीछे छोड़ दिया है और इसके साथ रणवीर के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फ़िल्म बन गई है। ‘पद्मावत’ अभी भी पहले स्थान पर है। ‘पद्मावत’ ‘बाजीराव मस्तानी’ और सिम्बा’ रणवीर के करियर की सबसे बड़ी फ़िल्में हैं।

    ब्लॉकबस्टर फ़िल्में बनाना रोहित शेट्टी की आदत है और उन्होंने एक बार फिर वही किया है। सिम्बा रोहित शेट्टी की बाकी फ़िल्मों की तरह ही है। सिम्बा इन सपनों के साथ बड़ा होता है कि वह एक भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर बनेगा और यह किरदार रणवीर सिंह ने बखूबी निभाया है। फ़िल्म दर्शकों को पसंद आ रही है।

    सिम्बा‘ के निर्माताओं ने मुंबई में ‘सिम्बा’ की एक सक्सेस पार्टी रखी थी। इस मौके पर रोहित शेट्टी, अजय देवगन और अक्षय कुमार के साथ देखे गए। पार्टी की एक तस्वीर शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा है कि, सिंघम, सिम्बा, सूर्यवंशी आ रहे हैं। क्या मुझे आपको कोई ऐसी चीज़ बतानी चाहिए जो आप नहीं जानते हैं।”

    https://www.instagram.com/p/BsXaHhlBEt6/

    यह भी पढ़ें: इमरान हाशमी ने की है ऐश्वर्या राय पर अबतक की सबसे ख़राब टिपण्णी

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *