Mon. Oct 7th, 2024
    Kainaat Arora biography

    कायनात अरोड़ा भारतीय फिल्मो की अभिनेत्री हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मो के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और पंजाबी फिल्मो में भी अभिनय किया है। कायनात ने अपने व्यवसाय जीवन की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मो में अभिनय करने का सफर शुरू किया था। उन्होंने ‘खट्टा मीठा’, ‘ग्रैंड मस्ती’, ‘लैला ओ लैला’, ‘फरार’, ‘किट्टी पार्टी’, ‘जग्गा जौंदा’ जैसी फिल्मो में अभिनय किया है।

    कायनात अरोड़ा का प्रारंभिक जीवन

    कायनात अरोड़ा का जन्म 02 दिसंबर 1986 को सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने एक पंजाबी परिवार में जन्म लिया था। कायनात मशहूर अभिनेत्री ‘दिव्या भारती’ की कजन बहन हैं। दिव्या भारती का दिहांत साल 1993 में हुआ था। कायनात ने अपने स्कूल की पढाई ‘सट. मैरी स्कूल’, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने ‘नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी’, नई दिल्ली से अपनी ग्रेजुएशन की पढाई पूरी की थी।

    कायनात ने अभिनेत्री बनने का सपना अपनी 6 साल की उम्र में ही सोच लिया था। कायनात ने साल 2012 में एक बुजुर्ग महिला की जिन्मेदारी ली थी जिनकी देखभाल वो खुद करती हैं।

    कायनात अरोड़ा का व्यवसायिक जीवन

    कायनात अरोड़ा का शुरुआती फ़िल्मी जीवन

    कायनात अरोड़ा ने अपने व्यवसाय जीवन की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। उन्होंने काफी छोटी उम्र से ही मॉडलिंग का काम सीखना और धीरे धीरे उस पर अमल करना शुरू किया था। मॉडलिंग के लिए उन्होंने मुंबई आने का फैसला लिया था और यही एक सफल मॉडल के रूप में अपना नाम दर्ज करने के बाद, कायनात ने अभिनेत्री बनने का सफर शुरू किया था।

    कायनात ने अपने अभिनय की शुरुआत साल 2010 से की थी। उन्होंने सबसे पहले एक आइटम गाने पर अपने अभिनय को दर्शाया था। कायनात ने हिंदी फिल्म ‘खट्टा मीठा’ के गाने ‘आइला रे आइला’ में डांस किया था। इस गाने को दर्शको ने बहुत पसंद किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘प्रियादर्शन’ थे और फिल्म में मुख्य किरदार को अक्षय कुमार और तृषा कृष्णा ने अभिनय किया था।

    साल 2011 में कायनात ने अपना डेब्यू तमिल फिल्मो में भी किया था। इस फिल्म का नाम ‘मनकथा’ था। फिल्म के निर्देशक ‘वेंकट प्रभु’ थे और फिल्म में मुख्य किरदार को अर्जुन, तृषा, राई, लक्ष्मी, अंजलि, एंड्रिया, वैभब, प्रेमजी अमरें और महत ने निभाया था। कायनात ने फिल्म में एक अतिथि भूमिका को दर्शाया था।

    साल 2013 में कायनात को हिंदी फिल्म में एक बार फिर देखा गया था। उन्होंने ‘इंद्रा कुमार’ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ग्रैंड मस्ती’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में कायनात के किरदार का नाम ‘मार्लो’ था। कायनात के अलावा इस किरदार के लिए 200 से भी अधिक लड़कियों ने ऑडिशन दिया था लेकिन फिल्म के निर्देशक ने कायनात को फिल्म में यह किरदार अभिनय करने का मौका दिया था।

    फिल्म में मुख्य किरदारों को रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदसानी, सोनाली कुलकर्णी, मंजरी फडनिस, करिश्मा तन्ना, मरियम ज़कारिया, ब्रुना अब्दुल्ला, सुरेश मेनोन, कायनात अरोड़ा और प्रदीप रावत ने अभिनय किया था। फिल्म को दर्शको ने बहुत पसंद किया था और कायनात के अभिनय की भी तारीफ की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में कुल 136 करोड़ की कमाई के साथ अपना नाम ब्लॉकबस्टर फिल्मो की सूचि में दर्ज किया था।

    साल 2015 में कायनात अरोड़ा ने अपना डेब्यू मलयालम फिल्मो में भी किया था। उनकी पहली मलयालम फिल्म का नाम ‘लैला ओ लैला’ था। फिल्म के निर्देशक ‘जोशी’ थे और फिल्म में कायनात ने ‘लैला’ नाम का ही किरदार अभिनय किया था। फिल्म में मुख्य किरदार को मोहनलाल, अमला पॉल, सथ्यराज, कायनात अरोड़ा, राम्य नमबीशा और राहुल देव ने निभाया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस में ठीक ठाक पसंद किया था।

    इसी साल कायनात ने अपना डेब्यू तेलुगु फिल्मो में भी किया था। कायनात की इस फिल्म का नाम ‘मोगली पुव्वु’ था। इस फिल्म को हिंदी भाषा में भी रिलीज़ किया था जिसे ‘सिक्रेट’ नाम से जाना जाता।

    हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मो में अपने अभिनय को दर्शाने के बाद कायनात ने अब पंजाबी फिल्मो में अपने अभिनय को दर्शाया था। कायनात अरोड़ा की पहली पंजाबी फिल्म का नाम ‘फरार’ था। फिल्म के निर्देशक ‘बलजीत सिंह देओ’ थे और फिल्म में मुख्य किरदार को कायनात अरोड़ा और गिप्पी गेरवाल ने अभिनय किया था। कायनात ने फिल्म में ‘जैस्मिन’ और ‘निक्की’ नाम का किरदार अभिनय किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में कुल 190 मिलियन की कमाई के साथ अपना नाम हिट फिल्मो को सूचि में दर्ज किया था।

    साल 2015 के बाद कायनात ने लगभग तीन सालो तक किसी फिल्म में अभिनय नहीं किया था। साल 2018 में एक बार फिर उन्होंने पंजाबी फिल्म में अपने अभिनय को दर्शाया था। इस फिल्म का नाम ‘जग्गा जौंदा’ था। इस फिल्म में कायनात ने ‘हरलीन मान’ नाम का किरदार अभिनय किया था और फिल्म के निर्देशक ‘अमित सिंह’ थे। फिल्म में कायनात के अलावा दलजीत कलसी, जैकी श्रॉफ, गुरप्रीत गुग्गी और योगराज सिंह ने अभिनय किया था।

    साल 2019 में कायनात अरोड़ा को पंजाबी फिल्म ‘किट्टी पार्टी’ में अभिनय करते हुए देखा गया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘नव बाजवा’ थे और फिल्म में कायनात ने ‘जैस्मिन कौर’ का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म में मुख्य किरदारों को नव बाजवा, गुरप्रीत गुग्गी, कायनात अरोड़ा, जसविंदर सिंह, उपासना सिंह और राना रनबीर ने अभिनय किया था।

    कायनात अरोड़ा के आने वाले फिल्मो की बात करे तो उन्हें आगे पंजाबी फिल्म ‘टिप्सी’ में देखा जाएगा। इस फिल्म में कायनात मुख्य महिला को किरदार को दर्शाते हुए दिखेंगी।

    कायनात अरोड़ा का निजी जीवन

    कायनात अरोड़ा का असली नाम ‘चारु’ है। उन्हें एक बार जर्मनी जाने की अनुमति नहीं मिली थी क्युकी उनके कागज़ी पत्रों में उनकी जन्म तरीक भी दूसरी थी और नाम भी ‘चारु’ था। बाद में उन्होंने दोनों को बदल लिया था। कायनात के लव लाइफ की जानकारी फ़िलहाल मालूम नहीं है और नाहीं उन्हें कभी किसी के साथ देखा गया है।

    कायनात के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उनके पसंदीदा अभिनेता शाहरुख़ खान और रनबीर कपूर हैं। अभिनेत्रियों में उन्हें अपनी कजन बहन ‘दिव्या भारती’ पसंद हैं। कायनात की पसंदीदा फिल्म ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ और ‘विश्वतमाँ’ हैं। निर्देशकों में कायनात को करन जौहर पसंद हैं। कायनात का पसंदीदा रंग काला है। कायनात अरोड़ा के हॉबी की बात करे तो उन्हें डांस करना, योगा करना और शॉपिंग करना पसंद है। उन्हें घूमने की जगहों में जर्मनी बहुत पसंद है।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *