Sat. Apr 27th, 2024
83, एमी विर्क, कबीर खान, कपिल देव बायोपिक

कपिल देव की बायोपिक ‘83‘ के निर्माताओं ने एक छोटा सा विडियो जारी करके फ़िल्म के स्टारकास्ट की घोषणा की है। जिसके पहले विडियो में यह पुष्टि हुई है कि पंजाबी कलाकार एमी विर्क, बलविंदर सिंह संधू की भूमिका निभाएंगे।

फ़िल्म में कपिल देव की भूमिका में रणवीर सिंह होंगे। यह फ़िल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज़ की जाएगी। फ़िल्म कबीर खान द्वारा निर्देशित की जा रही है तथा फ़िल्म को मधु मंतेना, विष्णु इन्दुरी तथा कबीर खान मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

1983 की भारतीय क्रिकेट विश्व कप कप्तान पर बनने वाली बायोपिक के लिए रणवीर सिंह को कपिल देव के किरदार में देखा जा सकता है। जब निर्माताओं और अभिनेता ने आधिकारिक तौर पर फ़िल्म की घोषणा की, तो हर कोई उत्साहित था।

1983 में कपिल देव के नेतृत्व में भारत ने अपना पहला विश्व कप जीता था। रणवीर ने फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है और मुंबई में में नेट्स पर अभ्यास करते देखे जा रहे हैं। इसके अलावा, अफवाह यह है कि रणवीर को खुद कपिल देव द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा।

सभी खबरों के बीच, एक और खबर यह भी है कि रणवीर सिंह की ’83 ‘उनकी पहली बहुभाषी फिल्म होगी। ’83’ तमिल और तेलुगु में हिंदी से हटकर बनाई जाएगी, जो इसे रणवीर की पहली त्रिभाषी फिल्म बनाएगी।

डीएनए के हवाले से सूत्र के अनुसार कहा गया है कि, “1983 के विश्व कप में हमारी वीरता की जीत आजादी के बाद के भारत की एक ऐतिहासिक घटना है। यह देखते हुए कि देश में क्रिकेट और फिल्में धर्म के समान हैं। पूरे देश के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए फिल्म के निर्माताओं ने तमिल और तेलुगु संस्करणों के लिए एक साथ शूटिंग करने का फैसला किया है।”

यह भी पढ़ें: उरी, सिम्बा, व्हाई चीट इंडिया: बॉक्स ऑफिस पर किसी ने मचाया धमाल तो कोई हुई धराशायी

By साक्षी सिंह

Writer, Theatre Artist and Bellydancer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *