Sat. Apr 27th, 2024
    'क़यामत' फेम पंछी बोरा दूसरी बार बनने जा रही हैं माँ, सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

    एकता कपूर के शो ‘क़यामत’ में प्राची का किरदार निभा कर रातों ही रात शोहरत हासिल करने वाली पंछी बोरा बहुत जल्द दूसरी बार माँ बनने वाली हैं। उन्होंने पिछले साल 27 फरवरी को अपनी बेटी रियाना को जन्म दिया था और अब फिर से मातृत्व को जीने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री ने हाल ही सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी को साझा किया है।

    उन्होंने अपने पति के साथ एक क्यूट तस्वीर साझा की है जिसमे उनका बेबी बंप भी नज़र आ रहा है। अभिनेत्री ने तस्वीर को कैप्शन दिया-“धन्य हूँ। दूसरी गर्भावस्था। जल्द आ रहा है 2019 ।” देखिये यहाँ-

    https://www.instagram.com/p/B0NNyLTnLzp/?utm_source=ig_web_copy_link

    पंछी को घूमना फिरना बहुत पसंद है और अक्सर विदेशो के ट्रिप करती नज़र आती हैं। उन्होंने पहले इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की थी जिसमे वह अपनी क्यूट सी बेटी के साथ नज़र आ रही हैं। अभिनेत्री जो एक समय में प्राची के किरदार से घर घर का नाम बन गयी थी, अब अपने परिवार के साथ समय बिताने में व्यस्त हैं।

    पंछी ने जयदीप से शादी की थी और एक खुशहाल जीवन जी रही हैं। अपने पहले बच्चे को जन्म देना अभिनेत्री के लिए बहुत मुश्किल था क्योंकि अभिनेत्री को प्राकृतिक जन्म देते वक़्त, कठिन समय से गुजरना पड़ा और 48 घंटे लम्बा लेबर पेन सहना पड़ा।

    https://www.instagram.com/p/Bn85UyZlWiK/?utm_source=ig_web_copy_link

    उन्होंने अपनी अभिनय यात्रा की शुरुआत एक कमर्शियल के साथ की थी और बाद में वह ‘कितनी मस्त है ज़िंदगी’, ‘कहीं तो होगा’, ‘कयामत’ और ‘गुमराह: एंड ऑफ इनोसेंस’ जैसे शोज़ में नज़र आई। अभिनेत्री आखिरी बार बरुन सोबती के साथ फिल्म ’22 यार्ड्स’ में नज़र आई थी।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *