Fri. Apr 26th, 2024
    Smriti-Irani-

    केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर अमेठी की एक रैली में जमकर हमलें किये। जैसे जैसे लोकसभा चुनाव करीब आते जा रहे हैं भाजपा और कांग्रेस के बीच हमलों का दौर भी लगातार बढ़ता जा रहा हैं। स्मृति ने राहुल पर आरोप लगाया कि उन्होंने अमेठी की जनता को धोखा दिया हैं और लागों को विश्वास दिलाया की वह उनको इस तरह बीच मझधार में नही छोड़ेगीं।

    स्मृति ईरानी अमेठी के दो दिन के दौरे पर गई हैं जहां से वह राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा नेता ईरानी को 2014 के आम चुनाव में वहां से हार का सामना करना पड़ा था। स्मृति अमेठी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व 2004 से कर रही है।

    रैली को सम्बोधित करते हुए स्मृति ने कहा कि कांग्रेस 55 सालों से जय जवान जय किसान का नारा राय बरेली और अमेठी में लगा रही हैं मगर आज तक किसानों को प्रयाप्त पानी की सुविधा उपलब्ध नही करा सकी और न ही क्षेत्र को विज्ञान से जोड़ पाने में सफल हुई हैं।

    यह काम भाजपा ने कर दिखाया हैं अमेठी में कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना करके। मैंने गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर उरर्वक दर उपलब्ध कराई हैं जोकि स्वतंत्रता के बाद से नही हुआ होगा।

    स्मृति ने कहा कि अमेठी में मुख्य मुद्दा विकास का था और इस बार अमेठी की जनता भाजपा को इस के लिए वाट देगी। उन्होंने कहा कि 2014 में कांग्रेस ने अमेठी के विकास के लिए वादे किए थे लेकिन यहां के सांसद लोगों को धोका देकर गायब हो गए ,और हम आप से वादा करते हैं कि हम आप के साथ हैं।

    उन्होंने कहा, राय बरेली और अमेठी का राजनीतिक तापमान 2017 में तब बढ गया जब कांग्रेस 10 विधानसभा सीटों में से 8 सीटे अपने ही गढ़ में हार बैठी थी।

    कांग्रेस अध्यक्ष के अमेठी के साथ वायनाड से चुनाव लड़ने को निशाना बनाते हुए ईरानी ने कहा कि राहुल ने 15 साल तक सत्ता के मजे किए क्योकि अमेठी की जनता उनके साथ थी लेकिन आज आपके गायब हुए सांसद वायनाड से अपनी उम्मीदवारी भर चुके हैं। यह अमेठी की जनता का अपमान हैं और अब यहां की जनता यह सब कुछ नही सहयगी ।

    भाजपा नेता ने मीडिया से कहा कि वह वायनाड के लोगों से कहना चाहती हैं कि वह अमेठी आकर देखे की राहुल ने  क्या काम किया हैं। यहां पर कोई भी विकास कार्य नही हुआ हैं।

    इसके बाद प्रियंका गांधी वार्डा पर हमला करते हुए स्मृति ने कहा कि प्रियंका 2017 से पहले से ही अपनी पार्टी के लिए प्रचार कर रही हैं और कभी भी अपनी पार्टी की जीत सुनिश्चत नही कर सकी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *