Sat. Apr 27th, 2024
    सोमालिया

    अमेरिका की सेना और साझेदारी सेना द्वारा अंजाम दिए गए हवाई हमलो में 10 चरमपंथियों की मौत हो गयी है। अल शबाब के आतंकवादियों के खिलाफ यह प्रतिकारी हमला था। अमेरिकी सेना ने सोमवार को इसकी जानकारी दी थी।

    इस हवाई हमला इस दिन की शुरुआत में आतंकवादियों द्वारा किये गए दो हमलो का जवाब था जिसमे सोमालिया की राजधानी मोगदिशु में यूरोपीय सैन्य ठिकाने और बलेदोगले में सोमाली सेना को निशाना बनाया गया था। अमेरिकी-अफ्रीकी कमांड ने दो हवाई हमलो को अंजाम दिया था।

    इस आतंकवादी हमले का जवाब और आत्मरक्षा के लिए किया गया था। अल शबाब के आतंकवादियों पर छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। अल शबाब के हमले में न अमेरिका और न ही साझेदारी सेना का कोई जख्मी हुआ है।

    अमेरिका के हमले में अधिकतर अल शबाब के मुखियाओं को निशाना बनाया गया था और यह दक्षिणी सोमालिया में स्थीत है, जहां चरम्पंती समूह अब भी कुछ इलाकों में मज़बूत शिकंजा कायम रखते हैं। अक्टूबर 2015 में अल शबाब से आईएसआईएस समर्थक अलग हुए और कांडला पर कब्ज़ा कर लिया था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *