Fri. Apr 26th, 2024
    सीरिया

    सीरिया में सोमवार को उत्तरी पश्चिमी शहर में स्थित विद्रोहियों के शहर में हवाई हमले से 20 लोगो की मौत हो गयी है और दर्ज़नो लोग घायल हो गए हैं। इस हमले में दक्षिणी इद्लिब प्रान्त के अल नुमन शहर को निशाना बनाया गया था। अल जजीरा के मुताबिक,इस हमले को सीरिया की सरकार और रुसी सहयोगी ने अंजाम दिया था।

    सीरिया में हवाई हमलो की संख्या बढ़ी

    बाज़ार पर हमले के तुरंत बाद सीरिया की स्टेट मीडिया ने कहा कि “विद्रोहियों ने सरकार के नियंत्रित हम प्रान्त के उत्तर में स्थित गाँव पर गोलीबारी की थी, जिसमे सात लोगो की मौत हो गयी है।” सीरिया में साल 2011 से गृह युद्ध का संकट जारी है।

    सीरिया में जंग की शुरुआत मार्च 2011 से शुरू हुई थी और तब से 370000 लोगो की मौत हो चुकी है और लाखो लोग सीरिया के भीतर या विदेशो में मजबूरन विस्थापित हुए हैं। रूस समर्थित आक्रमक हमले उत्तर हमा और दक्षिणी इदलिब में कोई खास प्रगति हासिल करने में नाकाम रहे हैं।

    रूस और सीरिया की सरकार ने विद्रोहियों के आखिरी गढ़ में आक्रमक रुख से हमला किया था और कई नागरिक इलाको में भी हवाई हमला किया गया है। हालाँकि मोस्को और डमस्कस की सेना ने इन निरंतर हवाई हमले से इंकार किया है जिसमे नागरिकों का आम जनजीवन प्रभावित हुए हो।

    इस्लामिक स्टेट और आतंकी समूह सीरिया के विद्रोहियों के गढ़ और आसपास के इलाको में अपने अभियान का विस्तार करने का कार्य कर रहा हैं। तुर्की और रूस के बीच बीते साल सितम्बर में संघर्षविराम समझौता हुआ था, जिसके तहत नागरिकों के इलाको में हवाई हमला करना वर्जित था।

    तुर्की समर्थित नेशनल लिब्रेशन फ्रंट विद्रोही गठबंधन के प्रवक्ता कैप्टेन नाजी मुस्तफा ने कहा कि “यह विशेष रुसी सैनिक अब युद्ध क्षेत्र में मौजूद है। अब रूस सीधे तौर पर दखलंदाज़ी कर रहा है। जब अल असद की सेना सफल होने में नाकाम रही तब रस ने सीधे तौर पर दखल देना शुरू कर दिया।”

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *