Mon. May 6th, 2024
    रूसी विमान

    रुसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि फ्रेंच और इजराइल जब सीरिया पर आक्रमण की तैयारी में थे उसी वक्त रूस का एक मिलिट्री विमान रडार स्क्रीन से गायब हो गया। इस विमान में 14 लोग सवार थे, सभी लापता हैं।

    सीरियन मीडिया के मुताबिक सीरिया के तटीय क्षेत्र लताकिया से दुश्मन की मिसाइल का खात्मा कर रुसी विमान एयरबेस पर वापस आ रहा था। आईएल-20 टर्बो प्रोप विमान की रक्षात्मक बैटरी ने उनसे संपर्क साधा था।

    फ्रांस ने सैन्य विमान के गायब होने में खुद को पाक साफ बताया है। मास्को रक्षा मंत्रालय ने बताया कि विमान रात 11 बजे हमेयमिम स्थित एयरबेस पर वापस आ रहा था फिर रडार संपर्क टूट गया।

    रूस की मंत्रालय के अनुसार विमान सीरियन तटीय इलाके से 35 कि.मी. की दूर मेडिटेरियन समुन्द्र पर मौजूद था।    सूत्रों के मुताबिक आईएल-20 विमान इजराइल के चार एफ-16 जेट के हमलों के समय गायब हुआ था।

    मंत्रालय ने बताया कि विमान सहित सवार 14 यात्री गायब है उन्होंने हमेयमिम में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

    फ्रांस के प्रवक्ता ने कहा की विमान के गायब होने में उनका कोई लेना देना नहीं है। सीरिया में राष्ट्रपति बसर अल असद के विरोधियों को धराशाही करने के लिए रूस ने 2015 में सैन्य ऑपरेशन की शुरुआत की थी।

    दिसम्बर 2016 में रुसी रेड आर्मी का विमान क्रैश हो गया था जिसमें सवार सभी यात्री मारे गये थे। इसी वर्ष मार्च में रुसी आर्मी का सामान ढोहने वाला विमान क्रैश हुआ था इसमें 39 यात्री थे इसमें सभी की मौत हो गई थी।

    सीरिया में कई देशों के सैन्य ठिकाने मौजूद है। इसमें अधिकतर सरकार विरोधियों के पक्ष में हैं।

    हाल ही में अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने जहरीले हमले के डर से रासायनिक हथियार प्रोग्राम में कई मिसाइले दागी थी।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *