Sun. Apr 28th, 2024

    माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने गुरुवार को वेब, आईओएस और एंड्रॉइड पर सभी यूजर्स के लिए प्रत्यक्ष संदेशों के लिए नई इमोजी रिएक्शन (प्रतिक्रियाओं) को शुरू किया है। यह उसी तरह का विकल्प होगा, जिसे फेसबुक ने 2017 में मैसेंजर में जोड़ा था। यह यूजर्स को प्रत्येक विशिष्ट संदेश के लिए इमोजी का प्रयोग करने में सक्षम बनाता है।

    आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने इस नए फीचर को लाइव होने के बाद उपलब्ध होने वाले इमोजी के स्ट्रिंग को साझा करते हुए इसकी जानकारी दी है।

    इमोजी रिएक्शन जोड़ने के लिए, संदेश पर आते हुए दिल (हार्ट) बटन पर क्लिक करें जिसे रिएक्शन बटन भी कहा जाता है।

    इसके साथ ही यूजर्स संदेश पर दो बार क्लिक करते हुए पॉप-अप के बाद एक इमोजी प्रतिक्रिया का चयन कर सकते हैं।

    कंपनी ने एक ट्वीट के जरिए इमोजी को चयन करने के बारे में जानकारी दी है।

    इस नए फीचर में सात नई प्रतिक्रियाएं शामिल हैं और कोई भी किसी भी प्रकार के सीधे भेजे जाने वाले (डायरेक्ट) संदेश में इमोजी रिएक्शन जोड़ सकता है। यह टेक्स्ट या मीडिया अटैचमेंट के साथ किया जा सकता है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *