Tue. Mar 19th, 2024
    सरसों के तेल का फेस पैक

    जब आप अपनी रोजमर्रा ज़िन्दगी में सरसों के तेल को शामिल करेंगे तो आपको इसके फ़ायदे समझ आएंगे। इसमें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन ए, विटामिन ई, कैल्शियम, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है।

    इसलिए इसमें कोई संदेह नहीं कि यह त्वचा की समस्याओं के लिए प्रयोग किया जा सकता है। सरसों का तेल बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

    त्वचा में रौनक लाने के लिए सरसों का फेस पैक लगा कर देखें।

    त्वचा और चेहरे के लिए सरसों के 5 सबसे बढ़िया फेस पैक

    1. त्वचा के रंग के लिए सरसों का तेल

    सामग्री

    • 1 चम्मच नारियल का तेल
    • 1 चम्मच सरसों का तेल

    प्रक्रिया

    • हर रात 15 मिनट के लिए त्वचा पर मालिश करें और उसके बाद धो लें।
    • थोड़े दिन बाद आप देखेंगे कि आपकी त्वचा न केवल गोरी बल्कि कोमल भी होती है।
    • धूप की चिंता ना करें।
    • बाहर जाते समय हम धूप को देखकर परेशान होते है और छिपने की कोशिश करते है। लेकिन अब परेशान न हो और बस सरसों का तेल लगाएं और त्वचा का रंग गोरा होता है।
    • आपको बस 1 चम्मच सरसों के तेल की जरूरत है।
    • अपनी त्वचा पर 10 मिनट तक इसकी मालिश करें, फिर रूई से साफ कर लें।

    2. संक्रमण दूर करने के लिए फेस स्क्रब

    इस स्क्रब को सप्ताह में एक बार अवश्य इस्तेमाल करें, आप देखेंगे कि आपकी त्वचा का रंग बेहतर होने लगा है।

    सामग्री

    • हल्दी पाउडर
    • केसर
    • चंदन
    • चने का आटा
    • सरसों के बीज

    प्रक्रिया

    • 1 चम्मच हल्दी पाउडर, 2 – 3 केसर के धागे, 1 चम्मच चंदन, 1 चम्मच चने का आटा, 1 चम्मच सरसों के बीज
    • इस मिश्रण में 2 चम्मच सरसों का तेल डालें और अच्छे से मिलाएं।
    • मृत कोशिकाओं को स्क्रब करने के लिए इसे सप्ताह में दो बार कम से कम लगाएं।
    • अब अंत में अपनी त्वचा को ओले नेचुरल व्हाइट 7 इन से रात में सोने से पहले मॉइश्चराइज करें।

    3. काले धब्बे मिटाएं

    सामग्री

    • 1 चम्मच बेसन या चने का आटा
    • 2 चम्मच सरसों का तेल
    • 1 चम्मच नींबू का रस
    • 2 चम्मच दही

    प्रक्रिया

    • इन सभी को एक गाढ़ा सा मिश्रण बनाने के लिए मिलाएं।
    • इसे 15 मिनट तक रखें और उसके बाद ठंडे पानी से धो लें।
    • आप देखेंगे कि आपके काले धब्बे हल्के होने लगे है।
    • इसे थोड़े-थोड़े दिन के बाद लगाते रहें।

    4. कील-मुहांसों से छुटकारा पाएं

    इस चमत्कारी तेल में ओमेगा -3 फैटी एसिड होने के कारण यह पुराने से पुराने कील – मुहांसे भी ठीक कर देता है। इसके प्रज्वलन कारी और जीवाणुरोधी गुण मुहांसे से लडने में मदद करता है।

    सरसों के बीज को 1 लिटर नारियल के तेल में उबाल लें। इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
    कुछ दिन तक रोज इसकी मालिश करें और कील – मुहांसों पर परिणाम देखें।

    इस लेख से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *