Sun. May 5th, 2024
    right angle triangle

    विषय-सूचि

    त्रिभुज क्या होता है?

    एक त्रिभुज (triangle) तीन भुजाओं एवं तीन कोणों से बनी आकृति होती है। इसके तीनों कोणों का योग सदैव 180 होता है। विभिन्न गुणधर्मों के अनुसार त्रिभुज के कई प्रकार होते हैं। इनमे से एक होता है समकोण त्रिभुज जिसके बारे में हम यहाँ चर्चा करने जा रहे हैं।

    समकोण त्रिभुज क्या होता है? (right angle triangle in hindi)

    जैसा कि इस त्रिभुज के नाम से ही प्रतीत हो रहा है की इस त्रिभुज का एक कोण समकोण होता है एवं बचे हुए दो कोण न्यूनकोण होते हैं। जैसा कि हम जानते हैं समकोण का अर्थ 90 अंश का कोण होता है। ऐसा त्रिभुज समकोण त्रिभुज कहलाता है।

    जैसा की आप ऊपर दिए गए चित्र में देख सकते हैं यहाँ हमें एक त्रिभुज दिया गया है इसमें एक कोण समकोण है अतः यह त्रिभुज समकोण कहलायेगा।

    समकोण त्रिभुज के गुणधर्म (properties of right angle triangle in hindi)

    • जैसा की हम ऊपर पढ़ चुके हैं एक समकोण त्रिभुज में एक कोण का माप 90 अंश होता है। इसे हम समकोण कहते है।
    • समकोण के विपरीत भुजा सबसे बड़ी भुजा होती है। इसे हम कर्ण कहते हैं।
    • ऊंचाई एवं आधार का गुणनफल त्रिभुज के क्षेत्रफल का दो गुना होता है।
    • इस त्रिभुज में  भुजा को पाइथागोरस प्रमेय से निकाल सकते हैं।

    समकोण त्रिभुज का क्षेत्रफल (area of right angle triangle in hindi)

    एक समकोण त्रिभुज का क्षेत्रफल एक सामान्य त्रिभुज के समान ही होता है। इसे हम आधार एवं ऊंचाई के गुणनफल को आधा करके निकाल सकते हैं। इस त्रिभुज में हम किसी भी भुजा को आधार मानकर क्षेत्रफल निकाल सकतें हैं।

    समकोण त्रिभुज के क्षेत्रफल का सूत्र (formula)

    1/2 * आधार * ऊंचाई

    जैसा की आप ऊपर दिए गए सूत्र में देख सकते हैं की यह जो सूत्र है वह सामान्य त्रिभुज का क्षेत्रफल निकालने वाले सूत्र के समान है। यदि हमें इस त्रिभुज में कोई भुजा अज्ञात है तो उसे हम पाइथागोरस प्रमेय का प्रयोग करके निकाल सकते हैं।

    इस लेख से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    गणित से सम्बंधित अन्य लेख:

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *