Sat. May 18th, 2024
    types of triangle in hindi त्रिभुज के प्रकार

    विषय-सूचि

    त्रिभुज क्या होता है?

    एक त्रिभुज (triangle) तीन भुजाओं एवं तीन कोणों से बनी आकृति होती है। इसके तीनों कोणों का योग सदैव 180 होता है। विभिन्न गुणधर्मों के अनुसार त्रिभुज के कई प्रकार होते हैं।

    त्रिभुज के प्रकार (types of triangles in hindi)

    त्रिभुज के 6 प्रकार (भेद) होते हैं :

    1. समबाहु त्रिभुज
    2. समद्विबाहु त्रिभुज
    3. विषमबाहू त्रिभुज
    4. न्यूनकोण त्रिभुज
    5. समकोण त्रिभुज
    6. अधिककोण त्रिभुज

    1. समबाहु त्रिभुज (equilateral triangle in hindi)

    • समबाहु त्रिभुज एक ऐसा त्रिभुज होता है जिसकी तीनों भुजाएं सामान माप की होती है एवं तीनों कोण बराबर 60 डिग्री के होते है। एक समबाहु त्रिभुज को एक विशेष प्रकार का समद्विबाहु त्रिभुज भी कहा जा सकता है क्योंकि इसकी दो ही नहीं तीनों भुजाएं सामान होती हैं।
    • एक समबाहु त्रिभुज कि सारी भुजाएं सामान होती हैं।
    • एक समबाहु त्रिभुज के सारे कोण भी समान माप के होते हैं।
    • इस त्रिभुज के हर कोण का माप 60 डिग्री होता है। जैसा कि हम जानते है की एक त्रिभुज के तीनों कोणों का योग 180 होता है एवं समबाहु त्रिभुज में तीनों कोण समान होते हैं। अतः हर एक कोण 60 डिग्री का होगा।

    2. समद्विबाहु त्रिभुज (Isosceles triangle in hindi)

    • ऐसा त्रिभुज जिसकी दो भुजाएं एवं दो कोण बराबर होते हैं वह त्रिभुज समद्विबाहु त्रिभुज कहलाता है। जैसा की हम समझ सकते हैं की इस त्रिभुज में दो भुजाएं समान होती हैं जिससे ये अपने सामने वाले कोणों का माप भी समान कर देती हैं।
    • एक समद्विबाहु त्रिभुज कि सामान भुजाओं के सामने वाले कोणों का माप भी समान होता है।
    • अगर हम शीर्ष से आधार पर एक लांब बनायेंगे तो वह आधार को दो बराबर भागों में विभाजित कर देगा।
    • आधार पर बनाया गया लम्ब शीर्ष पर बने कोण को द्विभाजित कर देता है।

    3. विषम बाहू त्रिभुज (scalene triangle in hindi)

    ऐसा त्रिभुज जिसकी सारी भुजाएं असमान होती हैं वह त्रिभुज विषमबाहू त्रिभुज कहलाता है। इस त्रिभुज के अन्दर के तीनों कोण अलग माप के होते हैं अर्थात कोई भी कोण समान नहीं होता है।

    4. न्यूनकोण त्रिभुज (acute triangle in hindi)

    ऐसा त्रिभुज जिसके प्रत्येक कोण न्यूनकोण अर्थात 0 से 90 डिग्री के बीच में होता है। ऐसा त्रिभुज न्यूनकोण त्रिभुज कहलाता है।

    5. समकोण त्रिभुज (right angle triangle in hindi)

    जैसा कि इस त्रिभुज के नाम से ही प्रतीत हो रहा है की इस त्रिभुज का एक कोण समकोण होता है एवं बचे हुए दो कोण न्यूनकोण होते हैं। जैसा कि हम जान्गते हैं समकोण का अर्थ 90 अंश का कोण होता है। ऐसा त्रिभुज समकोण त्रिभुज कहलाता है।

    6. अधिककोण त्रिभुज (obtuse triangle in hindi)

    ऐसा त्रिभुज जिसका एक कोण अधिक कोण होता है अर्थात एक कोण का मान 90 अंश से ज्यादा होता है इस प्रकार का त्रिभुज अधिक कोण त्रिभुज कहलाता है।

    इस लेख से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    गणित से सम्बंधित अन्य लेख:

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    2 thoughts on “त्रिभुज के प्रकार चित्र सहित”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *