Sun. May 26th, 2024
    scalene triangle विषमबाहू त्रिभुज

    विषय-सूचि

    त्रिभुज क्या होता है?

    एक त्रिभुज तीन भुजाओं एवं तीन कोणों से बनी आकृति होती है। इसके तीनों कोणों का योग सदैव 180 होता है। विभिन्न गुणधर्मों के अनुसार त्रिभुज के कई प्रकार होते हैं।

    इससे पहले हमनें त्रिभुज के प्रकार के बारे में जाना। हम यहाँ समबाहु त्रिभुज के बारे में चर्चा करेंगे।

    विषमबाहु त्रिभुज क्या होता है? (scalene triangle definition in hindi)

    ऐसा त्रिभुज जिसकी सारी भुजाएं असमान होती हैं वह त्रिभुज विषमबाहु त्रिभुज कहलाता है। इस त्रिभुज के अन्दर के तीनों कोण अलग माप के होते हैं अर्थात कोई भी कोण समान नहीं होता है।

    सारी भुजाएं एवं कोण भिन्न होने पर ही वह त्रिभुज विषमबाहु त्रिभुज क्योंकि अगर इनमें से अगर दो कोण भी समान होंगे तो दो भुजाएं भी बराबर हो जायेंगी जिससे यह त्रिभुज समद्विबाहु त्रिभुज कहलायेगा। अगर इनमे से तीनो कोण ही बराबर हो जाते हैं तो वह त्रिभुज समबाहु त्रिभुज कहलायेगा। अतः तीनो कोण एवं भुजाएं भिन्न होने पर ही वह विषम बाहू त्रिभुज कहलायेगा।

    कभी कभी कुछ समकोण त्रिभुज भी विषमबाहु त्रिभुज कहलाते हैं। ऐसा तभी होता है जब समकोण के अलावा दो भुजाएं सर्वान्ग्सम नहीं होती इससे तीनों भुजाएं अलग अलग हो जाते हैं। इससे वह त्रिभुज विषमबाहू बन जाता है।

    विषमबाहु त्रिभुज के गुणधर्म (properties of scalene triangle in hindi)

    • इस त्रिभुज में तीनों भुजाएं अलग अलग माप की होती हैं। अर्थात इनमे से कोई भी भुजा सर्वान्ग्स्म या एक दुसरे के बराबर नहीं होती है।
    • जैसा कि हम जानते हैं की तीनों भुजाएं अलग होती हैं तो इसकी वजह से ही तीनों कोण भी अलग अलग होंगे।
    • इस त्रिभुज का परिमाप हम तीनों भुजाओं का योग करके निकाल सकते हैं।

    विषमबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल (scalene triangle area in hindi)

    एक विषमबाहु त्रिभुज की तीनों भुजाएं अलग अलग होती हैं इसलिए इस का क्षेत्रफल हेरॉन सूत्र से निकल सकता है।

     

    • जैसा कि आप ऊपर दिए गए चित्र मरीं देख सकते हैं की विषमबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल निकालने के लिए सबसे पहले तीनो भुजाओं के माप का योग करके उसे 2 का भाग देते हैं। जो संख्या आती है वह अर्धपरिमाप या semi perimeter कहलाती है। इसे हम s से निरुपित करते हैं।

    इस लेख से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    गणित से सम्बंधित अन्य लेख:

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    3 thoughts on “विषमबाहु त्रिभुज: परिभाषा, गुणधर्म एवं क्षेत्रफल”
    1. विषम बाहु का क्षेत्रफल क्या होगा जब भुजायें
      5cm 7cm 12cm होगी ??

    2. Chaturbhuj a,b,c,d,me ab:146fcd:292fad,316fbc283f hai sir please kshetrafal nikalna hai kya hoga

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *