Fri. Apr 26th, 2024
    शिंजो अबे और सुषमा स्वराज

    संयुक्त राष्ट्र में भारत का नेत्र्तव कर रही भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कल जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे से मुलाक़ात की। दोनों नेताओं ने एक दूसरे का सम्बोधन किया और बातचीत की।

    जापानी प्रधानमंत्री ने सुषमा स्वराज से हुई मुलाकात को विशेष बताया। अबे ने हाल ही में भारत का दौरा किया था इस दौरान भारत ने जापान के साथ मिलकर भारत की पहली बुल्लेट ट्रेन की नीव रखी। हालाँकि उस समय सुषमा स्वराज भारत में नहीं थी, और इस कारण अबे से नहीं मिल पायी थी।

    संयुक्त राष्ट्र की बैठक के दौरान हालाँकि दोनों नेताओं ने मुलाकात की। इस दौरान शिंजो अबे ने बड़ी ही गर्मजोशी के साथ सुषमा के साथ मुलकात की।

    अबे ने अपने भारतीय दौरे के दौरान इसे ऐतिहासिक बताया था। अबे ने भारत के साथ मिलकर कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये। इस दौरान जापान ने बुलेट ट्रेन के लिए भारत को 17 बिलियन डॉलर का लोन दिया। इसपर भारत को सिर्फ 0.1 फीसदी ब्याज देना होगा, जिसे भारत अगले 50 सालों में चुका सकता है।

    इसके साथ ही दोनों देशों ने मिलकर एशिया-अफ्रीका विकास मार्ग पर भी चर्चा की। इसके जरिये दोनों देश मिलकर अफ्रीका के कई पिछड़े देशों में विकास से सम्बंधित कार्य करेंगे। इसके मुख्य रूप से स्वास्थ्य सम्बंधित दवाईयां, शिक्षा आदि के अभियान चलाये जाएंगे।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।