Fri. Mar 29th, 2024
    सुषमा स्वराज

    संयुक्त राष्ट्र की सालाना बैठक में भारत का नेत्र्तव कर रही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान, आतंकवाद समेत कई मुद्दों पर बातचीत की।

    सुषमा ने अपने भाषण के दौरान भारत की उभरती अर्थव्यवस्था, स्वच्छ भारत में भारत द्वारा उठाये कदम, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा अभियान, आतंकवाद और जलवायु वरिवर्तन समेत कई मुद्दों पर बातचीत की। सुषमा ने इस दौरान इस सभी मुद्दों पर भारत के योगदान के बारे में विश्व को बताया।

    उभरती अर्थव्यवस्था

    सुषमा ने भारत को वर्तमान की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था बताया। सुषमा ने कहा कि भारत में लगातार विदेशी निवेश आ रहा है, जिससे भारतीय कंपनियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। सुषमा ने इससे सम्बंधित भारतीय सरकार द्वारा उठाये क़दमों का भी जिक्र किया।

    स्वच्छ भारत अभियान

    सुषमा ने बताया कि स्वच्छता के मुद्दे पर भारतीय सरकार ने बड़ी ही तेजी से काम किया है। उन्होंने बताया कि भारत ने पिछड़े छेत्रों में लाखों शौचालय बनाये हैं। इसके आलावा प्रधानमंत्री मोदी ने खुद इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। उन्होंने बताया कि भारत 2 अक्टूबर यानी गाँधी जयंती के दिन को स्वछता अभियान के रूप में मनाएगा।

    महिला सशक्तिकरण

    भारत में महिलाओं को शक्तिशाली बनाने पर सुषमा ने कहा कि सरकार ने महिलाओं को समृद्ध बनाने के लिए कई योजनाओं को शुरू किया है। सरकार ने गर्भ से महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। इसके अलावा रोजगार में महिलाओं को विशेष अधिकार देने की बात की है।

    शिक्षा अभियान

    भारतीय सरकार ने एक बड़े पिछड़े वर्ग को शिक्षा देने के लिए उठाये क़दमों का सुषमा ने जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में बच्चों को मुफ्त शिक्षा, किताबें, पोशाक आदि दी गयी हैं। इसके अलावा बड़ी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में भी शिक्षा के छेत्र में अहम् कदम उठाये हैं।

    आतंकवाद

    सुषमा ने कहा कि पूरा विश्व इस समय आतंकवाद से जूझ रहा है। उन्होंने हाल ही में यूरोप और कई शहरों में हुए आतंकवादी हमलों का जिक्र किया। उन्होंने बताया की आज आतंकवाद की कोई सीमा नहीं है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के एक विशाल रूप ले लिए है, जिससे लड़ने के लिए सभी देशों को आपसी मतभेद मिटाकर एक साथ खड़ा होना होगा।

    इस विषय में पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए सुषमा ने कहा कि कुछ देश आतंकवाद को पनाह दे रहे हैं। ये देश आतंकवादियों को पैसा, हथियार और आधुनिक तकनीक भी दे रहे हैं।

    इसके बाद सुषमा ने कश्मीर के बारे में कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और इसपर किसी तरह का समझौता नहीं हो सकता है। सुषमा ने कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कश्मीर पर जो भी कहा है, उससे पहले उन्हें अपने देश की ओर देख लेना चाहिए।

    जलवायु परिवर्तन

    अंत में सुषमा ने जलवायु परिवर्तन के बारे में कहा कि भारत ने सौर ऊर्जा पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। इसके साथ ही भारत विधुत वाहनों पर भी तेजी से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत पेरिस जलवायु समझौते पर भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।