Fri. Apr 26th, 2024

    संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 45 वर्षो में अपनी पहली वार्षिक योजना और बजट में संयुक्त राष्ट्र के लिए एक वार्षिक नियमित बजट को मंजूरी दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 2019 के बजट 2.849 अरब के मुकाबले 2020 के लिए बजट 3.074 अरब है।

    सन् 1974 से संयुक्त राष्ट्र का बजट हर दो साल में तैयार होता आया है।

    नियमित बजट कई क्षेत्रों से संबंधित संयुक्त राष्ट्र की गतिविधियों जैसे राजनीतिक मामले, अंतर्राष्ट्रीय न्याय और कानून, विकास के लिए क्षेत्रीय सहयोग, मानवाधिकारों और मानवीय मामलों और सार्वजनिक जानकारी को शामिल करता है।

    विश्व निकाय के पास शांति अभियानों के लिए एक अलग बजट है।

    30 जून, 2020 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष के लिए शांति बजट 6.51 अरब डॉलर है।

    नियमित बजट कैलेंडर वर्ष को कवर करता है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *