Fri. Apr 26th, 2024
    भारत के धार्मिक नेता श्री श्री रविशंकर

    भारत के धार्मिक नेता श्री श्री रविशंकर ने संयुक्त अरब अमीरात के सबसे भव्य मस्जिद शेख ज़ायेद ग्रैंड मोस्क्यु का दौरा किया था। इस मस्जिद के स्तंभों को भारतीय कलाकारों ने डिजाईन किया है, यह भारतीय कलाकार ताज महल के निर्माण करने वालो के परिवार से सम्बन्ध रखते हैं।

    श्री श्री रविशंकर इस वक्त चार दिवसीय यूएई की यात्रा पर है। उन्होंने मास्जिद की यात्रा के बाद कहा कि मस्जिद मनमोहक है और इससे उन्हें सकारात्मक सन्देश मिले हैं। शेख ज़ायेद ग्रैंड मोस्क्यु सेंटर के निदेशक ने बताया कि इस मस्जिद का निर्माण साल 1996-2007 के मध्य हुआ था।

    निदेशक ने रविशंकर को सफ़ेद मार्बल पील्लर के बाबत बताया कि मस्जिद का यह डिजाईन भारत के कुशल कारीगरों के परिवारजनों ने मुक्कमल किया है। विभाग के मुताबिक यह परिवार ताजमहल के निर्माण करने वाले कारीगरों से संबंधित थे। अबू दाभी की सरकार के मुताबिक शेख ज़ायेद ग्रैंड मोस्क्यु दुनिया कतीसरा सबसे विशाल मस्जिद है।

    इस मस्जिद का नाम यूएई के प्रथम राष्ट्रपति और संस्थापक मरहूम शेख ज़ायेद बिन सुल्तान अल नहयान पर रखा गया है। इस मस्जिद में एक बार में 40 हज़ार लोग आ सकते हैं। इस मस्जिद के निर्माण करने के लिए कलाकार और मटेरियल भारत सहित कई मुल्कों से मंगवाया गया था।

    इस मस्जिद के द्वार प्रार्थना के लिए गैर मुस्लिम समेत सभी के लिए खुले हैं और इसके मुख्य गुबंद का व्यास दुनिया में सबसे अधिक 32.8 मीटर है। श्री श्री रविशंकर ने विजिटर बुक में लिखा कि बेहद खुबसूरत मस्जिद है, यहाँ से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हुआ है।

    श्री श्री के आलावा यूएई में भारत के राजदूत नवदीप सिंह, मशहूर बिजनेसमैन बी आर शेट्टी आर साऊथ इंडिया के सुपरस्टार मोहनलाल ने भी इस मस्जिद की यात्रा की थी.। श्री श्री को फुजैरह के राजा ने देश की यात्रा का निमंत्रण दिया था। यहाँ श्री श्री रविशंकर ने हजारों महिलाओं और बच्चों के साथ मिलकर योग किया था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *