Sun. May 5th, 2024

आज सुपरस्टार श्रीदेवी को दुनिया छोड़े एक साल हो गया है। उनके परिवार के साथ साथ उनके चाहनेवाले भी आज उनकी मौत का शोक मना रहे हैं। उन्होंने बहुत कम उम्र में अपनी दोनों बेटियाँ जान्हवी कपूर और ख़ुशी कपूर को अकेला छोड़ दिया। मगर दोनों ने पूरी हिम्मत कर अपने आप को और अपने पिता बोनी कपूर को अच्छे से संभाला है। उन दोनों के सौतेले भाई-बहन अर्जुन कपूर और अन्शुला कपूर ने भी दोनों छोटी बहनों का बहुत ध्यान रखा है।

https://www.instagram.com/p/Bit3MVZhe0k/?utm_source=ig_web_copy_link

और आज जब चांदनी को गए हुए एक साल हो गया है, उनकी बेटी जान्हवी ने दिवंगत सुपरस्टार के साथ एक तस्वीर डाली है और बहुत ही भावुक कैप्शन लिखा है। तस्वीर में श्रीदेवी ने अपने हाथो को जान्हवी के हाथों के ऊपर रखा है। तस्वीर साझा करते हुए, जान्हवी ने लिखा-“मेरा दिल हमेशा भारी रहेगा। मगर मैं हमेशा मुस्कुराती रहूँगी क्योंकि इसमें आप जो हैं।”

उनके पोस्ट पर एक नज़र-

https://www.instagram.com/p/BuOra4rn8L2/?utm_source=ig_web_copy_link

जैसी जान्हवी ने ये तस्वीर साझा की, उनकी बहन सोनम कपूर आहूजा, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, उनके भाई मोहित मारवाह समेत और भी लोगों ने धड़क अभिनेत्री के ऊपर अपना प्यार बरसाया।

श्रीदेवी का देहांत पिछले साल 24 फरवरी को दुबई में हुआ था। वह अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में उपस्थित होने अपने परिवार के साथ वहाँ गयी थी। होटल के बाथरूम में दुर्घटनावश डूबने से उन्होंने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके परिवार ने 14 फरवरी को चेन्नई में दिवंगत अभिनेत्री के लिए पूजा करवाई थी। और कल उनके पति बोनी ने उनकी एक साड़ी की नीलामी भी की थी जिससे आये पैसो को उन्होंने दान में देने का फैसला किया है।

फिल्मों की बात की जाये तो, जान्हवी इन दिनों लखनऊ में अपनी अगली फिल्म-गुंजन सक्सेना की बायोपिक की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा, वह करण जौहर की पीरियड-ड्रामा फिल्म ‘तख़्त’ में भी नज़र आएँगी। फिल्म में रणवीर सिंह, अनिल कपूर, करीना कपूर खान, विक्की कौशल, आलिया भट्ट और भूमि पेडनेकर भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

https://youtu.be/NnPLtyjcW_E

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *