Thu. Mar 28th, 2024
    अजय देवगन और काजोल की शादी को पूरे हुए 20 साल, जानिए उनके मजबूत रिश्ते का राज़

    अभिनेता अजय देवगन और काजोल की शादी को 20 साल हो गए हैं। दोनों के विपरीत व्यक्तित्व होने के बाद भी, इतने सालों तक वे एक-दूसरे के साथ हैं। और इसका कारण अजय ने बताया है।

    अपनी शादी की सालगिरह से पहले डीएनए से बात करते हुए, अजय ने अपने रिश्ते का राज़ साझा किया और कहा- “सबसे अच्छी बात यह है कि हमने कभी एक-दूसरे से वो बनने के लिए नहीं कहा जो हम नहीं हैं। अगर उसे जगह चाहिए, तो वह ले सकती है और अगर मुझे जगह चाहिए, तो उसे इस बात से कोई दिक्कत नहीं है। हम एक कमरे में एक साथ घंटों बैठ सकते हैं, अपना अपना काम करते हुए और हम असहज महसूस नहीं करते कि हम बात नहीं कर रहे हैं। आप केवल उन्ही लोगों से घुल-मिल सकते हैं जो विनीत हैं, और उसी समय हम एक साथ हैं।”

    https://www.instagram.com/p/BuQH7DfAsPv/?utm_source=ig_web_copy_link

    काजोल के साथ अपने समीकरण को परिभाषित करते हुए उन्होंने कहा-“यदि आपके पास यह नहीं है, तो आप इतने लंबे समय तक एक साथ नहीं रह सकते। हमारे पास एक बंधन है जहां हम एक दूसरे को बता सकते हैं कि हम जो भी चाहते हैं। यहां तक कि घर पर भी, हम एक शांत जोड़ी हैं।”

    अजय और काजोल ने मुंबई में ही अजय के घर में सात फेरे लिए थे। उन दोनों ने ये खुलासा किया है कि दोनों की तरफ से कभी कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं मिला था।

    https://www.instagram.com/p/BuQQYpHnSYY/?utm_source=ig_web_copy_link

    दोनों जब एक-दूसरे से पहली बार मिले थे, तब दोनों एक फिल्म में साथ काम कर रहे थे। काजोल को अजय पहली बार में पसंद नहीं आये थे। उन्हें लगा कि अजय कितने पकाऊ हैं और वह कितनी चुलबुली हैं। उस वक़्त भी दोनों किसी ना किसी को डेट को कर रहे थे। मगर धीरे दोनों करीब आये और एक साल के अन्दर दोनों की शादी हो गयी।

    दोनों के दो बच्चे भी हैं-बेटी न्यासा देवगन और बेटा युग देवगन।

    https://www.instagram.com/p/BflHqiWH-Jh/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BhWDHIOHEW9/?utm_source=ig_web_copy_link

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *