Sat. May 18th, 2024
    Shazahn Padamsee biography in hindi

    शाज़ान पद्मसी भारतीय फिल्मो की अभिनेत्री हैं। फिल्मो के अलावा उन्हें स्टेज अभिनेत्री के रूप में भी देखा जाता है। शाज़ान ने हिंदी फिल्मो के साथ साथ तमिल और तेलुगु फिल्मो में भी अभिनय किया है। उन्होंने अपने व्यवसाय जीवन की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी।

    शाज़ान पद्मसी द्वारा अभिनय किए गए फिल्मो की बात करे तो उन्होंने ‘राकेट सिंह – सेल्समेन ऑफ़ द ईयर’, ‘ऑरेंज’, ‘दिल तो बच्चा है जी’, ‘हाउसफुल 2’, ‘मसाला’, ‘सॉलिड पटेल्स’ जैसी फिल्मो में अभिनय किया है। शाज़ान को फिल्मो से भी अधिक एक थिएटर कलाकार के रूप में जाना जाता है।

    शाज़ान पद्मसी का प्रारंभिक जीवन

    शाज़ान पद्मसी का जन्म 18 अक्टूबर 1987 को पेरिस, फ्रांस में हुआ था। शाज़ान के पिता का नाम ‘अलय्के पद्मसी’ है। अलय्के एक जाने माने अभिनेता और टीवी विज्ञापनों के डायरेक्टर हैं। उनकी माँ का नाम ‘शेरोन प्रभाकर’ है, जो पेशे से एक थिएटर अभिनेत्री के साथ साथ एक पॉप गाइका भी हैं।

    शाज़ान के दो भाई और एक बहन है। शाज़ान की बहन का नाम ‘राएल पद्मसी’ है और उनके भाई के नाम ‘कैसर पद्मसी’ और ‘राहुल पद्मसी’ है।

    शाज़ान पद्मसी का व्यवसायिक जीवन

    शाज़ान पद्मसी का फिल्मो का शुरुआती दौर

    शाज़ान पद्मसी ने अपने व्यवसाय जीवन की शुरुआत अपने पिता द्वारा निर्देशित थिएटर प्ले से किया था। उन्होंने अपने पिता के प्ले ‘अनस्पोकन डॉयलोग’ में भी अभिनय किया था। इसके बाद संजय गौर के साथ उन्होंने कई सारे राष्ट्रिय विज्ञापनों में और हिंदी फिल्मो में अभिनय के लिए ऑडिशन देने की शुरुआत की थी। इसी दौरान शाज़ान ने यश राज फिल्म्स की फिल्म ‘रॉकेट सिंह : सेल्समेन ऑफ़ द ईयर’ के ऑडिशन को समाप्त किया था और उन्हें इस फिल्म के लिए मुख्य अभिनेत्री के रूप में कास्ट किया गया था।

    फिल्म में शाज़ान के किरदार का नाम ‘शेरेना’ था और फिल्म के निर्देशक ‘शिमित अमिन’ थे। फिल्म में शाज़ान के साथ मुख्य किरदार को अभिनेता रनबीर कपूर ने निभाया था। इस फिल्म में शाज़ान के किरदार की भूमिका कम समय के लिए होने से क्रिटिक्स को थोड़ी निराशा हुई थी। हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स ने अच्छी टिप्पड़ियां दी थी और इसी के साथ ही शाज़ान के अभिनय की भी तारीफ की गई थी।

    फिल्म के प्रमोशन में ज़्यादा ध्यान ना देने की वजह से फिल्म के बारे में दर्शक नहीं जान पाए थे, जिसके कारण फिल्म बॉक्स ऑफिस में कम कमाई की वजह से फ्लॉप लिस्ट में शामिल हुई थी। इसके बाद साल 2010 में शाज़ान ने अपने अभिनय का डेब्यू तमिल फिल्मो में भी किया था। उनकी पहली तमिल फिल्म का नाम ‘कनिमोजहि’ था, जिसके निर्देशक ‘श्रीपति रंगासामी’ थे। इस फिल्म में उन्होंने ‘अनु’ नाम का किरदार अभिनय किया था।

    फिल्म में शाज़ान के साथ मुख्य किरदार को अभिनेता ‘जय’ ने निभाया था। इस फिल्म में उनके द्वारा दर्शाए गए अभिनय से भी ज़्यादा, क्रिटिक्स द्वारा उनकी सुन्दरता की तारीफ की गई थी। हालांकि क्रिटिक्स ने उन्हें अपने भावनाओं को थोड़ा और बेहतर तरीके से अभिनय करने की सलाह दी थी।

    शाज़ान पद्मसी का फिल्मो का बाद का सफर

    साल 2010 में ही जिस दिन उनकी तमिल फिल्म रिलीज़ हुई थी, उसी दिन उनकी पहली तेलुगु फिल्म भी रिलीज़ हुई थी। उसी साल उन्होंने तेलुगु फिल्मो में भी अपने अभिनय का डेब्यू किया था। उनकी इस फिल्म का नाम ‘ऑरेंज’ था, जिसके निर्देशक ‘भास्कर’ थे। इस फिल्म में शाज़ान के किरदार का नाम ‘रूबा’ था। फिल्म में शाज़ान के साथ अभिनेता ‘राम चरण’ ने मुख्य किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म में शाज़ान के अभिनय की क्रिटिक्स द्वारा ज़्यादा सराहना की गई थी। शाज़ान के दोनों ही फिल्म बॉक्स ऑफिस में बहुत अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रही थी।

    इसके बाद साल 2011 में शाज़ान ने हिंदी फिल्मो में एक बार फिर वापसी की थी। उन्होंने ‘मधुर भंडारकर’ द्वारा निर्देशीत फिल्म ‘दिल तो बच्चा है जी’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में शाज़ान के किरदार का नाम ‘जून पिंटू’ था, जो अपनी इंटर्नशिप के लिए एक ऑफिस को जॉइन करती हैं। वहां उन्हें उनके बॉस के रूप में अभिनेता अजय देवगन मिलते हैं और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं। फिल्म में मुख्य किरदारों को अजय देवगन, शाज़ान पद्मसी, इमरान हाशमी, ओमी वैद्य, श्रुति हासन और श्रद्धा दास ने निभाया था।

    इस फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा ठीक ठाक टिप्पड़ियां मिली थी और शाज़ान के अभिनय की तारीफ भी की गई थी। अपनी पहली हिंदी फिल्म में की गई गलती को सुधारते हुए, इस बार शाज़ान ने फिल्म का प्रमोशन ज़ोर शोर से किया था। फिल्म दर्शको को बहुत पसंद आई थी और इसने बॉक्स ऑफिस में बहुत अच्छी कमाई की थी। कुल 408 मिलियन की कमाई के साथ फिल्म ने अपना नाम सफल फिल्मो की लिस्ट में दर्ज किया था।

    साल 2012 में शाज़ान को हिंदी फिल्म ‘हाउसफुल 2’ में देखा गया था। फिल्म के निर्देशक ‘साजिद खान’ थे और फिल्म में शाज़ान के किरदार का नाम ‘पारुल पटेल’ था। फिल्म में मुख्य किरदार को अक्षय कुमार, असिन थोट्टूमकल, जैकलीन फर्नांडिस, जॉन अब्राहिम, रितेश देशमुख, ज़रीन खान, शाज़ान पद्मसी और श्रेयस तलपड़े ने निभाया था।

    फिल्म में शाज़ान की जोड़ी को श्रेयस तलपड़े के साथ दिखाया गया था। फिल्म और शाज़ान के अभिनय की क्रिटिक्स द्वारा ठीक ठाक तारीफ की गई थी। हालांकि फिल्म को दर्शको ने बहुत पसंद किया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में कुल 1 बिलियन की कमाई के साथ अपना नाम सुपरहिट फिल्मो की लिस्ट में दर्ज किया था।

    साल 2013 में शाज़ान को तेलुगु फिल्म ‘मसाला’ में देखा गया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘के. विजया भास्कर’ थे और शाज़ान ने फिल्म में ‘मिनाक्षी’ नाम का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म में मुख्य किरदारों को शाज़ान के अलावा वेंकटेश, राम और अंजलि ने निभाया था। फिल्म को दर्शको ने पसंद किया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस में सफल रही थी। साल 2015 में शाज़ान को हिंदी फिल्म ‘सॉलिड पटेल्स’ में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने एक गुजरती लड़की का किरदार अभिनय किया था, जिसका नाम ‘हेतल जोशी’ था। इस फिल्म में मुख्य किरदारों को शिव पंडित, केतन सिंह, शाज़ान पद्मसी, वैशाली देसाई और अली असगर ने निभाया था।

    शाज़ान पद्मसी का निजी जीवन

    शाज़ान पद्मसी के निजी जीवन की बात करे तो उन्होंने ‘आकाशदीप सेहगल’ से शादी की है। उनके पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उन्हें अभिनय के अलावा मॉडलिंग करना पसंद है। उनका पसंदीदा रंग लाल और काला है। शाज़ान को घूमने की जगहों में सबसे ज़्यादा दुबई और गोआ पसंद है।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *