Tue. Apr 16th, 2024
    Nimrat Kaur biography in hindi

    निम्रत कौर एक भारतीय फिल्मो की अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने व्यवसाय जीवन की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। उन्होंने टीवी विज्ञापनों से पहले प्रिंट विज्ञापनों में भी अभिनय किया था। निम्रत ने बहुत कम फिल्मो में अभिनय किया है लेकिन उनके द्वारा अभिनय की गई फिल्मे अक्सर सफल ही रही हैं। फिल्मो में अभिनय करने से पहले उन्होंने कुछ थिएटर प्लेस में अभिनय किया था। उन्होंने अपना म्यूजिकल डेब्यू भी कर लिया है।

    उन्हें कुछ समय पहले कुछ वेब सीरीज में भी अभिनय किया था। निम्रत द्वारा अभिनय किए गए फिल्मो की बात करे तो उन्होंने ‘पेड्ड्लर्स’, ‘लव शव ते चिकन खुराना’, ‘द लंचबॉक्स’, ‘एयरलिफ्ट’ जैसी फिल्मो में अभिनय किया है। इसके अलावा उन्होंने ‘लव शॉट्स’ और ‘द टेस्ट केस’ वेब सीरीज में भी अभिनय किया है।

    निम्रत कौर का प्रारंभिक जीवन

    निम्रत कौर का जन्म 13 मार्च 1982 को पिलानी, राजस्थान में हुआ था। उन्होंने एक सिख परिवार में जन्म लिया था। उनके पिता का नाम ‘भूपेंदर सिंह’ है जो पेशे से एक इंडियन आर्मी के ऑफिसर थे। निम्रत के पिता का देहांत साल 1994 में कश्मीर अटैक में हुआ था। उनकी माँ का नाम ‘अविनाश कौर’ है। निम्रत कौर की एक छोटी बहन हैं जिनका नाम ‘रुबीना सिंह’ है और पेशे से वह बैंगलोर में साइकोलॉजिस्ट हैं।

    निम्रत और उनका परिवार पटिआला में रहने वाले निवासी हैं। उन्होंने अपने स्कूल की पढाई ‘दिल्ली पब्लिक स्कूल’, नॉएडा और ‘यादविंद्र पब्लिक स्कूल’, पटिआला से पूरी की थी। निम्रत ने ‘श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स’, नई दिल्ली से अपने ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की थी।

    निम्रत कौर का व्यवसायिक जीवन

    निम्रत कौर का शुरुआती व्यवसाय जीवन

    निम्रत कौर ने अपनी पढाई के बाद, दिल्ली से मुंबई आने का फैसला किया था। उन्होंने मुंबई में, शुरुआती समय में कुछ प्रिंट विज्ञापनों के लिए काम किया था। इसी के साथ निम्रत ने थिएटर में अपने अभिनय की शुरुआत भी की थी। उन्होंने ‘बाग़दद वीडिंग’, ‘आल अबाउट वूमेन’, और ‘रेड स्पैरो’ जैसे नाटकों में निर्देशक ‘सुनील शानबाग’ और ‘मानव कॉल’ के साथ काम किया है। इसके बाद निम्रत को दो म्यूजिक वीडियोस में भी देखा जा चूका है।

    उन्होंने सबसे पहले ‘कुमार सानू’ द्वारा गाया गाना ‘तेरा मेरा प्यार’ में अभिनय किया था और इसके बाद ‘श्रेया घोसल’ द्वारा गाया गाना ‘यह क्या हुआ’ में अभिनय किया था। इन दोनों वीडियो के निर्देशक ‘अपूर्वा असरानी’ थे। इसके बाद निम्रत को टीवी विज्ञापनों में भी देखा गया था। निम्रत कौर का सबसे लोकप्रिय टीवी विज्ञापन ‘कैडबरी चॉकलेट’ का था, जहाँ से लोगो ने उन्हें ज़्यादा पसंद किया था।

    साल 2005 में निम्रत को सबसे पहले फिल्म ‘यहां’ में देखा गया था। इस फिल्म में निम्रत ने एक छोटा सा किरदार अभिनय किया था, जो की न्यूज़ एंकर का था। इसके बाद साल 2006 में उन्हें ‘वन नाईट विद द किंग’ में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘सराह’ नाम का किरदार अभिनय किया था, जो की राजस्थान में शूट किया गया था।

    निम्रत कौर का फिल्मो का सफर

    एक लम्बे समय के बाद, साल 2010 में निम्रत कौर ने एक लघु फिल्म में अभिनय किया था, जिसका नाम ‘एनकाउंटर’ था। इसके बाद फिर निम्रत को दो सालो तक टीवी और सिनेमा में नहीं देखा गया था। साल 2012 में निम्रत ने फिल्म ‘पेड्ड्लर्स’ के साथ एक बार फिर फिल्मो में वापसी की थी। इस फिल्म के निर्देशक ‘वसन बाला’ थे और फिल्म में निम्रत ने ‘कुलजीत’ नाम का किरदार अभिनय किया था।

    फिल्म में मुख्य किरदारों को गुलशन देवयाह, निशिकांत कामत, निम्रत कौर और कृति मल्होत्रा ने दर्शाया था। इस फिल्म को ‘कांन्स फिल्म फेस्टिवल’ में दिखाया गया था जहाँ से फिल्म को बहुत अच्छी टिप्पड़ियां मिली थी। इसके बाद इसी साल निम्रत को फिल्म ‘लव शव ते चिकन खुराना’ में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘मुस्कान खुराना’ नाम का किरदार अभिनय किया था। उन्हे फिल्म में एक कैमिओ किरदार को निभाते हुए देखा गया था।

    साल 2013 में निम्रत ने अपना सबसे लोकप्रिय किरदार निभाया था। फिल्म का नाम ‘द लंचबॉक्स’ था और निम्रत के किरदार का नाम ‘इल्ला’ था। इस फिल्म के निर्देशक ‘रितेश बत्रा’ थे और फिल्म में निम्रत के अलावा मुख्य किरदारों को इर्र्फान खान, निम्रत कौर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी निभा रहे थे। फिल्म में निम्रत एक शादी शुदा ग्रेहणी बनी थी, जो ऑफिसो में लंचबॉक्स देने का काम करती थी। फिल्म में इर्र्फान और निम्रत के बीच प्यार का संबंध खतों के माध्यम से शुरू होते हुआ दर्शाया जाता है।

    फिल्म की कहानी से लेकर तीनो मुख्य किरदारों को दर्शा रहे कलाकारों का अभिनय, सभी की क्रिटिक्स ने बहुत तारीफ की थी। फिल्म ने भी दर्शको का बहुत दिल जीता था। इसी के साथ बॉक्स ऑफिस में कुल 1.08 बिलियन की कमाई के साथ फिल्म ने अपना नाम ब्लॉकबस्टर फिल्मो की लिस्ट में शामिल किया था। इस फिल्म के लिए निम्रत को दो अवार्ड शोज में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नामांकित भी किया गया था।

    साल 2015 में एक बार फिर निम्रत कौर ने हिंदी लघु फिल्म ‘इलाईची’ में अभिनय किया था। साल 2016 में एक बार फिर निम्रत एक बड़ी फिल्म का हिस्सा बनी थीं। उन्होंने ‘राजा कृष्णा मेनोन’ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ में अभिनय किया था। फिल्म में उनके किरदार का नाम ‘अमृता कत्याल’ था और उनके साथ मुख्य किरदार को अभिनेता अक्षय कुमार दर्शा रहे थे। यह फिल्म एक सत्य घटना पर आधारित थी, जो की इराक और कुवैत के बीच की लड़ाई के दौरान की एक घटना को दर्शा रहा था।

    फिल्म के रिलीज़ के बाद ही फिल्म ने क्रिटिक्स का दिल जीता था और साथ ही निम्रत के अभिनय की भी बहुत सराहना की गई थी। फिल्म को दर्शको ने भी बहुत पसंद किया था और इसी के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में एक बेहतरीन कमाई के साथ अपना नाम हिट फिल्मो की लिस्ट में शामिल किया था। फिल्मो के अलावा निम्रत को साल 2014 में अमेरिकन टेलीविज़न शो ‘होमलैंड’ के सीजन 4 में भी देखा गया था। इस शो में उन्होंने ‘तस्नीम क़ुरेशी’ का किरदार अभिनय किया था। इसके बाद साल 2016 में उन्होंने दूसरे अमेरिकन शो में भी अभिनय किया था, जिसका नाम ‘वेवर्ड पाइंस’ था। इस शो में निम्रत ने ‘रेबेका रेडलिन’ नाम का किरदार अभिनय किया था।

    निम्रत कौर के आगे आने वाले फिल्मो की बात करे तो, उन्होंने निर्देशक ‘सौरभ शुक्ल’ द्वारा निर्देशित साईकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म में अभिनेता राजकुमार राव के साथ अभिनय करने के लिए हामी भरी हैं। इसके अलावा उन्हें अमेरिकन टेलीविज़न शो ‘होमलैंड’ के आखरी सीजन में भी देखा जाएगा, जो की साल 2020 में टेलीकास्ट होगा।

    निम्रत कौर का निजी जीवन

    निम्रत कौर का नाम फ़िलहाल तक किसी के साथ भी नहीं जुड़ा है और नाही वो किसी को डेट कर रही हैं। निम्रत के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उन्हें खाने में कोट डी’चॉकलेट बहुत पसंद है। उनके पसंदीदा अभिनेता अक्षय कुमार हैं।

    अभिनेत्रियों में उन्हें विद्या बालन, करीना कपूर और जूलिया रॉबर्ट्स पसंद हैं। निम्रत को पढ़ना और अष्टांगा योगा करना बहुत पसंद है। उन्हें घूमने की जगहों में सबसे अधिक केप टाउन और न्यू यॉर्क पसंद है। निम्रत को स्पा में वक़्त गुज़ारना भी बहुत पसंद है।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *