Fri. Apr 26th, 2024
    द कपिल शर्मा शो: शक्ति कपूर ने बताया किस दिन ऋषि कपूर करेंगे भारत में वापसी

    कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो‘ में दो अनुभवी अभिनेता शक्ति कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे दर्शको का मनोरंजन करने आ रहे हैं। एपिसोड के दौरान, पद्मिनी ने बताया कि उन्होंने सात साल की उम्र में अपना डेब्यू किया था। वह पहले गायिका बनना चाहती थी लेकिन अपनी दादी के कहने पर उन्होंने अभिनय चुना।

    शक्ति जिन्होंने पद्मिनी की बहन से शादी की है, उन्होंने बताया कि उनकी अपनी पत्नी से पहली मुलाकात कैसे हुई। शक्ति उनसे अपनी फिल्म के सेट पर मिले थे और तभी उनसे शादी करने की कसम खा ली। बाद में, ऐसा मीडिया में आया कि शादी तीन महीने से ज्यादा नहीं चलेगी जिसका कारण था शक्ति का रंगीन मिजाज। लेकिन उनके ससुर ने बोला कि वह बहुत अच्छे दामाद हैं।

    https://www.instagram.com/p/Bz5bg61g1oM/?utm_source=ig_web_copy_link

    फिर जब कपिल ने पद्मिनी से उनके और ऋषि कपूर के थप्पड़ वाले  दृश्य के बारे में पूछा तो शक्ति ने एक दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने साझा किया कि वह न्यू यॉर्क में ऋषि से बात करते रहते हैं जहाँ वह अपने कैंसर का इलाज करा रहे हैं। आगे उन्होंने ये भी बताया कि वह 2 या 3 सितम्बर को भारत लौटेंगे।

    कपिल ने अनिल कपूर का जिक्र करते हुए पूछा कि क्या ये बात सच है कि फिल्म ‘वो सात दिन’ में उनकी डेट्स हासिल करने के लिए, अनिल ने कुछ लोगो को ड्यूटी पर लगाया था। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि अनिल उनके घर पर घर का बना स्वादिष्ट खाना भेजते थे ताकि वह फिल्म के लिए हां कर दें। शक्ति ने बताया कि वह आज भी उनके घर पर खाना भेजते हैं।

    https://www.instagram.com/p/Bz5eCJWAzvT/?utm_source=ig_web_copy_link

    बाद में, सौरभ शुक्ला, जिमी शेरगिल, पवन मल्होत्रा और माही गिल मंच पर कपिल के साथ शामिल हुए।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *