Fri. Apr 26th, 2024
    वेनेजुएला में संघर्ष जारी

    सीरिया की सरकार ने बुधवार को वेनेजुएला में नाकाम तख्तापलट को कोशिश की आलोचना की है और अमेरिका पर लैटिन अमेरिकी देश में स्थिरता को नष्ट करने का आरोप लगाया है। स्टेट न्यूज़ एजेंसी सना के मुताबिक, बोलिवेरियन रिपब्लिक ऑफ़ वेनेजुएला में नाकाम तख्तापलट की कोशिश का सीरिया सख्ती से विरोध करता है।

    वेनेजुएला में मंगलवार को नयी अराजकता फैली थी जब को अंतरिम राष्ट्रपति घोषित करने जुआन गाइडो ने कहा था कि राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से बेदखल करने के लिए उनके पास सैनिको का समर्थन है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का प्रशासन मादुरो को सत्ता से बेदखल करने के लिए अभियान चला रहे हैं और गाइडो को स्थापित करना चाहते हैं।

    गुआन गाइडो को 50 से अधिक देशो का समर्थन है इसमें कई लैटिन अमेरिकी देश भी शामिल है। इस संघर्ष को भड़काने के लिए सीरिया ने अमेरिका की आलोचना की है। सूत्र के मुताबिक, इस हालिया संकट में अमेरिका की प्रतिक्रिया साबित करती है कि वेनेजुएला को अस्थिर करने की अमेरिकी प्रशासन की निति अभी भी जारी है।

    अमेरिका के दखलंदाज़ी के पीछे मकसद वेनेजुएला को अमेरिकी नीतियों के ऑर्बिट में घुमाना है। सीरिया सरकार का समर्थन निकोलस मादुरो को है। बीते महीने वेनेजुएला के वरिष्ठ कूटनीतिज्ञों ने डमस्कस की यात्रा की थी और दोनों देशों देशों के बीच करीबी संबंधों की बात को दोहराया था।

    इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री जॉर्ज अर्रज़ा और सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद ने दोनों देशों के संकट में समानताएं बताई थी।

    जुआन गाइडो के नेतृत्व में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों और कानून प्रवर्तन अधिकारीयों के बीच मंगलवार को राजधानी कराकास में झड़प हो गयी थी। इस दिन की शुरुआत में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने क्यूबा पर भी उच्च स्तर के प्रतिबंधों को थोपने की धमकी दी थी क्योंकि उन्होंने वेनेजुएला की सैन्य सहायता को जारी रखा था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *