Sat. Apr 27th, 2024
    कांग्रेस

    5 राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम में सबकी नज़र बड़े राज्यों पर टिकी रही और मिजोरम में 10 सालों से सत्ता में बैठी कांग्रेस की हार के साथ ही पूर्वोत्तर भारत पूरी तरह से कांग्रेस मुक्त हो गया।

    मिजो नेशनल फ्रंट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य में विधानसभा की 40 सीटों में से 26 सीटों पर कब्ज़ा जमाया जबकि कांग्रेस सिमट कर सिर्फ 5 सीटों तक ही पहुँच सकी। पूर्वोत्तर में लगातार सफलता दर सफलता हासिल कर रही भाजपा को मिजोरम में निराशा हाथ लगी और पार्टी 40 में से सिर्फ 1 सीट जीत सकी।

    राज्य में कांग्रेस की हार इतनी जबरदस्त थी कि पार्टी के मुख्यमंत्री लाल थान्हावाला अपनी दोनों सीट से चुनाव हार गए।

    मिजो नेशनल फ्रंट ने 37.6 फीसदी वोट हासिल किये, कांग्रेस को 30.2 फीसदी वोट मिले, भाजपा ने 8 फीसदी वोट हासिल किये अन्य ने 22 फीसदी वोटों के साथ 8 सीटों पर कब्जा किया।

    राज्य में 2,917 वोट नोटा के खाते में गए।

    MIZORAM
    चुनाव आयोग की वेबसाईट से लिया गया डाटा

    By आदर्श कुमार

    आदर्श कुमार ने इंजीनियरिंग की पढाई की है। राजनीति में रूचि होने के कारण उन्होंने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ कर पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखने का फैसला किया। उन्होंने कई वेबसाइट पर स्वतंत्र लेखक के रूप में काम किया है। द इन्डियन वायर पर वो राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *