Fri. Apr 26th, 2024
    लीबिया: हफ्तार की सेना ने दोबारा त्रिपोली हवाईअड्डे पर किया हमला

    लीबिया में विद्रोहियों के कमांडर खलीफा हफ्तार की लिबयन नेशनल आर्मी ने गुरूवार रात को त्रिपोली के हवाईअड्डे पर हमला किया था। अप्रैल में हफ्तार की सेना द्वारा आक्रमक रवैये के बाद देश के हालात काफी नाजुक बने हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र द्वारा समर्थित गवर्मेंट ऑफ़ नेशनल एकॉर्ड और हफ्तार की सेना के बीच संघर्ष जारी है।

    गुरूवार को लगातार दूसरी रात एलएनए ने एयरपोर्ट पर हमला किया था। एलएनए ने बयान में बताया कि उनकी सेना ने तुर्की के विमान को निशाना बनाया था। जबकि एलएनए समर्थित मिस्र और यूएई की सरकार ने तुर्की पर जीएनए और उसकी सेना का त्रिपोली में समर्थन करने का आरोप लगाया था।

    पहली रात हवाई हमले के बावजूद एयर ट्रैफिक को जारी रखा गया था। लीबिया के तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी की मौत के बाद लीबिया दो भागो में विभाजित हो गया था। एलएनए का लीबिया के पूर्वी भागो पर नियंत्रण है जबकि यूएन समर्थित सरकार का त्रिपोली से लेकर पश्चिमी क्षेत्र पर नियंत्रण है।

    संघर्ष के शुरू होने के साथ ही 90000 से अधिक लोग विस्थापित हो गए थे जबकि 500 लोगो ने अपनी जान गंवाई है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने इस तीव्र संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान निकालने का आग्रह किया है। अमेरिका की सरकार शुरुआत में यूएन समर्थित सरकार का समर्थन करती थी लेकिन उनके अब खलीफा हफ्तार के साथ भी संपर्क है।

    विश्व स्वास्थ्य संघठन ने ट्वीट कर बताया कि “त्रिपोली संकट में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 607 बढ़ गया है और इसमें 40 नागरिक भी शामिल है और 3261 लोग जख्मी हुए हैं जिसमे 117 नागरिक है।”

    इस संघर्ष ने 75000 लोगो को पाने घर को छोड़ने के लिए मज़बूर कर दिया था और हज़ारो प्रवासी बंदी शिविरों में फंसे हुए हैं। इसके कारण स्कूल बंद हो गए हैं, परिवार बिछड़ गए हैं और बिजली काट दी गयी है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *