Sun. Apr 28th, 2024

    लीबिया के पूर्वी बेनगाजी शहर में आव्रजन नियंत्रण विभाग ने 62 अवैध प्रवासियों को वापस चाड और सूडान भेजे जाने की घोषणा की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, विभाग ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि प्रवासियों को चाड और सूडान से लगने वाली स्थलीय सीमा से निर्वासित किया गया।

    अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी संगठन ने हाल ही में कहा कि लीबिया में 6,50,000 से ज्यादा अवैध प्रवासी हैं, जिनमें महिलाओं और बच्चों समेत 6,000 लोगों को बंदीगृहों में रखा गया है।

    साल 2011 में लीबिया के तानाशाह मुअम्मार गद्दाफी के साम्राज्य के पतन के बाद से यह देश असुरक्षा और अराजकता में फंसा हुआ है, और उसके बाद से हजारों की संख्या में अवैध प्रवासियों ने, विशेषकर अफ्रीकियों ने भूमध्य सागर पार कर लीबिया से यूरोप जाने का विकल्प चुना है।

    लीबिया में सुरक्षा सेवाओं द्वारा समुद्र में बचाए गए या गिरफ्तार किए गए हजारों हजारों प्रवासियों से आश्रय केंद्र भरे पड़े हैं, जबकि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने उन केंद्रों को बंद करने के आह्वान किए हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *