Fri. Apr 26th, 2024
    संयुक्त राष्ट्र

    लीबिया की राजधानी त्रिपोली में अप्रैल से संघर्ष की शुरुआत होने के बाद 5500 लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं और 1048 लोगो ने अपनी जिंदगियां गंवाई है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, कुल हताहत में से 106 नागरिकों ने अपनी जान गंवाई है और 289 नागरिक जख्मी हुए हैं।

    डब्ल्यूएचओ ने कहा कि “डब्ल्यूएचओ अस्पताल के विभाग को मदद के लिए डॉक्टरो और मेडिकल उपकरणों को भेजना जारी रखेगा। हमारी टीमो ने बीते तीन महीनो में 1700 सर्जरी को अंजाम दिया है।” त्रिपोली में संघर्ष के आलावा, लीबिया में दक्षिणी भाग में आदिवासियों का संघर्ष भी जारी है।

    लीबिया में संयुक्त राष्ट्र सपोर्ट मिशन ने लीबिया में इस इलाके में तत्काल संघर्षविराम की मांग की है। मिशन के हवाले से सिन्हुआ ने रिपोर्ट में लिखा कि लीबिया में संयुक्त राष्ट्र मिशन मुर्ज़ुक में जारी शत्रुता से बेहद चिंतित है, जिससे कई हताहत हो रही हैं।

    खलीफा हफ्तार की लिबयन नेशनल आर्मी और संयुक्त राष्ट्र समर्थित गवर्मेंट ऑफ़ नेशनल एकॉर्ड के बीच अप्रैल से संघर्ष की शुरुआत हुई है।

    लीबिया एक अस्थिर राजनीतिक और आर्थिक संकट से जूझ रहा है। मुअम्मर गद्दाफी की मौत के बाद लीबिया दो भागो में विभाजित हो गया था। अप्रैल में हफ्तार की सेना ने राजधानी त्रिपोली पर सेना को कूच करने के आदेश दिए थे।

    अम्मर गद्दाफी की मौत के बाद लीबिया दो भागो में विभाजित हो गया था। इस संघर्ष में 90000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं और 650 लोगो ने अपनी जान गंवाई है। इस तीव्र संघर्ष के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने शांतिपूर्ण समाधान की मांग की है। अफ्रीकी राष्ट्रों ने भी दोनों पक्षों से संयमता बरतने की मांग की थी।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *