Sun. Apr 28th, 2024
    लंदन फायरिंग

    ब्रिटेन की राजधानी लंदन के ऑक्सफोर्ड सर्कस ट्यूब स्टेशन और बॉन्ड स्ट्रीट स्टेशनों पर शुक्रवार को गोलीबारी की आशंका के चलते पुलिस ने इस जगह को खाली करा दिया था।

    लंदन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की लेकिन पुलिस को गोलीबारी की घटना के कोई साक्ष्य नहीं मिले है। पुलिस ने एहतियात की तौर पर स्टेशन को पूरी तरह से खाली करवा दिया था। अब इन जगहों को वापिस से खोल दिया गया है।

    ब्रिटिश परिवहन पुलिस ने ट्वीट करते हुए कहा “मौके पर सशस्त्र अधिकारियों ने पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया लेकिन गोलीबारी के कोई सबूत नहीं मिले। अब हम इन स्टेशनों को फिर से खोलने के लिए काम कर रहे है।”

    वहीं मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने ट्वीट करते हुए कहा “ऑक्सफोर्ड स्टेशन पर हमारी तरफ से जवान तैनात किए गए है। अगर किसी को सहायता की आवश्यकता है तो जमीन पर पुलिस अधिकारियों की दिशा का पालन करे।”

    इसके अलावा एक अन्य ट्वीट में मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने लंदन के ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट पर गोलीबारी के किसी भी सबूत से इंकार किया। इसमें कहा गया कि हमने अभी तक इस कथित घटना से संबंधित संदिग्धों का पता नहीं लगाया है, यहां पर किसी तरह की गोलीबारी और हताहतो के साक्ष्य नहीं है।

    पुलिस अधिकारी अभी भी इस मामले पर नजर बनाए हुए है। अगर आप किसी बिल्डिंग में है तो वहां रूके रहिए और अगर ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट पर है तो उस क्षेत्र को फिलहाल खाली कर दे। जितना जल्दी हो सकेगा आपको इस बारे में अपडेट किया जाएगा।

    गौरतलब है कि यहां पर कथित गोलीबारी की घटना महज झूठी अफवाह निकली। सैकडों लोग स्टेशन से इधर-उधर भागने लगे। कुछ ही मिनटों के भीतर, ऑक्सफ़ोर्ड स्ट्रीट और बॉन्ड स्ट्रीट भूमिगत स्टेशनों को बंद कर दिया गया। हालांकि अब इन जगहों को वापिस से खोल दिया गया है।