Wed. May 1st, 2024
    म्यांमार बांग्लादेश

    हाल ही में बांग्लादेशम्यांमार के बीच रोहिंग्या शरणार्थियों की घर वापसी को लेकर समझौते पक हस्ताक्षर हुए थे। अब रोहिंग्या वापसी को लेकर बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए.एच. महमूद अली ने एक जानकारी दी है।

    ढ़ाका में संवाददाताओं को विदेश मंत्री ने बताया कि “रोहिंग्या लोगों को शुरूआत में थोड़े समय के लिए म्यांमार में अस्थायी आश्रयों में रखा जाएगा।“

    रोहिंग्या शरणार्थियों को जब तक म्यांमार में अस्थायी जगहों पर ठहराया जा सकता है, तब तक इनके रहने के लिए निश्चित इंतजाम नहीं हो जाते है।

    गौरतलब है कि बांग्लादेश और म्यांमार ने गुरुवार को रोहिंग्या के प्रत्यावर्तनीय समझौते पर हस्ताक्षर किए। रोहिंग्या की जल्द से जल्द सुरक्षित घर वापसी को लेकर दोनों देशों के बीच समझौते हुआ है।

    रखाइन प्रांत को सामान्य करेगी म्यांमार सरकार

    समझौते के तहत म्यांमार अपने रखाइन प्रांत में स्थिति को सामान्य करेगा। रोहिंग्या लोगों को रखाइन प्रांत में उनकी पहले वाली जगह या उनकी इच्छा के अनुसार सुरक्षित रूप से घरों में जाने को प्रोत्साहन देगा।

    रोहिंग्या को पहली वाली जगह या फिर रोहिंग्या की पसंद के सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के लिए मदद करेगा।

    शुरूआत में थोड़े समय के लिए रोहिंग्या को अस्थायी स्थानों पर रखा जा सकता है लेकिन इन्हें इन स्थानों पर लंबे समय तक नहीं रखा जाएगा। उनके पहले वाले घरो को हिंसा के दौरान जला दिया गया था।

    अब म्यांमार सरकार उन्हें घर पर वापसी करने के लिए पहले पूरी तरह से वापस स्थापित करेगी। साथ ही रोहिंग्या की सुरक्षित वापसी को लेकर म्यांमार सरकार आवश्यक कदम उठाएगी।