Fri. May 3rd, 2024
    रोहित शर्मा

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा मैच आज एडिलेड में खेला जा रहा है, जहा भारतीय टीम के सालामी बल्लेबाज रोहित शर्मा जिन्हे हिटमैन के नाम से जाना जाता है। उन्होने वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के एक अनोखे रिकॉर्ड को तोड़ा है। रोहित इस मैच में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार फार्म में दिखाई दिए और उन्होने  52 गेंदो में 43 रन की पारी में कुछ अच्छे छक्के भी जडे़। जिससे वह एकल विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन गए है।

    रोहित सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में भी आक्रमक रूप में बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए थे। उस मैच में रोहित ने अपने करियर का 22वां शतक भी जड़ा था। लेकिन उनके शतक के बावजूद भारतीय टीम को 34 रन से हार का सामना करना पड़ा था। रोहित ने वही से शुरुआत की जहा से वह सिडनी में आउट हुए थे, क्योकि वह एडिलेड में भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होने अपने 43 रन की पारी में दो छक्के लगाए। जिसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 89 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए है- वह किसी एकल विरोधी टीम के खिलाफ अंतरारष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए है।

    इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम था, उन्होने इंग्लैंड के खिलाफ 88 छक्के लगाए थे। एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो छक्के लगाकर, रोहित नें अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अब 210 छक्के पूरे कर लिए है। वह एकदिवसीय मैचो में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालो की सूचि में पांचवे स्थान पर है औऱ वह धोनी से सिर्फ 10 छक्के पीछे है। धोनी इस सूचि में 219 छक्को के साथ चौथे स्थान पर है।

    रोहित का दूसरे एकदिवसीय मैच में मार्कस स्टोयनिस ने विकेट लिए जिसमें रोहित पीटर हैंडस्कोमब को कैच थमा बैठे। भारतीय टीम को 101 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा के रूप में दूसरा झटका लगा था। रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए शिखर धवन के साथ 47 रन की साझेदारी की तो वही दूसरे विकेट के लिए कप्तान विराट कोहली के साथ 54 रन की साझेदारी की।

    By अंकुर पटवाल

    अंकुर पटवाल ने पत्राकारिता की पढ़ाई की है और मीडिया में डिग्री ली है। अंकुर इससे पहले इंडिया वॉइस के लिए लेखक के तौर पर काम करते थे, और अब इंडियन वॉयर के लिए खेल के संबंध में लिखते है

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *