Sat. Apr 27th, 2024
    रुसी हवाई जहाज

    रूस के यात्री विमान में शनिवार को लैंडिंग के दौरान भयानक आग लग गयी और इसमें 13 लोगो की मौत हो गयी और 6 अन्य को बुरी तरह चोट लगी है। यह विमान मॉस्को के शेरेमेरयावो से कुछ ही दूरी तक टेकऑफ हुआ था। रूस में निर्मित सुपरजेट-100 में 73 यात्री सवार थे।

    रुसी विमान हुआ आगजनी

    इस विमान के बोर्ड में आग लगने से आपात लैंडिंग की गयी थी। यह जहाज रूस के उत्तरी पश्चिमी शहर मूर्मन्स्क की तरफ जा रहा था। हवा में उड़ान भरने के 27 मिनट बाद ही जहाज वापस एयरपोर्ट पर लैंड कर गया था। सोशल मीडिया पर इसकी  एक वीडियो भी जारी हुई है।

    वीडियो के मुताबिक, रनवे पर हवाई जहाज से गहरा काला धुआं दिखाई दे रहा था। इसके मुताबिक यह एयरक्राफ्ट अभी नया था। इस वारदात की जांच शुरू कर दी गयी है। अधिक जानकारी जांच के बाद जारी की जाएगी।

    हाल ही में जापान के एफ-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान प्रशांत महासागर के ऊपर से उड़ान भरने के दौरान रडार से गायब हो गया था। जापान के सैन्य अधिकारीयों ने कहा कि “महासागर में खोजी अभियान के दौरान टुकड़ों में विमान मिला है लेकिन उसका पायलट अभी तक लापता है।”

    एफ 35 लड़ाकू विमानों की डिलीवरी लॉकहीड मार्टिन ने की थी और इसका असेम्ब्ल मित्सुबिशी हैवी इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने मध्य जापान के नगोआ के नजदीक एक प्लांट में की थी। प्रत्येक विमान की कीमत करीब 100 मिलियन डॉलर है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *