Sat. Apr 27th, 2024
    नरेंद्र मोदी और मोहम्मद बिन सलमान

    सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के समक्ष पाकिस्तानी समर्थित आतंकवाद के मुद्दे को भारत उठाएगा।दोनों राष्ट्र रक्षा संबंधो, संयुक्त नौसैन्य अभ्यास का विस्तार करेंगे। क्राउन प्रिंस ने दक्षिण एशिया की यात्रा शुरू करते हुए रविवार को इस्लामाबाद का दौरा किया था।

    इस्लामाबाद की यात्रा के बाद मोहम्मद बिन सलमान भारत और पाकिस्तान के मध्य बढे तनाव को कम करने की कोशिश करेंगे। क्राउन प्रिंस और उपप्रधानमंत्री ने संयुक्त बयान ने कहा कि “इस क्षेत्र में मसलों को सुलझाने के लिए और शान्ति व स्थिरता के लिए बातचीत ही एकमात्र रास्ता है।

    विदेश मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सचिव टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि “दोनों तरफ से निवेश, पर्यटन, आवास और सूचना एवं प्रसारण पर पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किये जा सकते हैं। हमें विश्वास है कि यह यात्रा भारत और सऊदी अरब के संबंधों का एक नया अध्याय शुरु करेगी।”

    उन्होंने कहा कि “पुलवामा में हुए आतंकी हमले की सऊदी अरब ने सख्त लहजे में निंदा की थी। हम बीते वर्षों में सल्तनत के आतंक विरोधी और सुरक्षा में सहयोग की सराहना करते हैं। सऊदी अरब के आठ रणनीतिक साझेदारों में भारत भी शामिल है, जिसमें राजनीति, सुरक्षा, व्यापार, निवेश और सांस्कृति शुमार है।”

    सूत्र के मुताबिक दोनो राष्ट्र साझा नौसेन्य अभ्यास की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब कई आतंकी समूहों की खुफिया जानकारी भारत को मुहैयै करता है। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस के साथ उच्च स्तर अधिकारिक टीम व कारोबारी प्रतिनिधि भी भारत आएंगे। पीएम मोदी हैदराबाद हाउस में क्राउन प्रिंस के लिए दोपहर के भोजन का आयोजन रखेंगे।

    साल 2016 में पीएम मोदी ने सऊदी अरब की यात्रा की थी। इस दौरान दोनो राष्ट्रो ने धनाशोधन से जुड़ी जानकारी साझा करने और आतंकवाद का वित्तपोषण संबंधित समझौतों पर दस्तखत किए गए थे। भारत का सऊदी अरब चौथा विशाल व्यापार साझेदार है। इससे पहले चीन, अमेरिका और जापान इस सूची में हैं। साल 2017-2018 में भारत और सऊदी अरब के बीच व्यापार 9.56 प्रतिशत बढ़कर 27.48 अरब डॉलर का हो गया है।

    भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से सऊदी अरब काफी अहम है। अधिकारी ने कहा कि क्रेता-विक्रेता की इस साझेदारी का हम विस्तार करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा साझा हित उर्वरक, खाद्य सुरक्षा, ढ़ाचागत और जैव ऊर्जा में है। उन्होंनो कहा कि सऊदी अरब ने ही भारत को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में प्रवेश को प्रोत्साहित किया था।

    इसके बाद क्राउन प्रिंस तीन दिवसीय यात्रा पर चीन जायेंगे। हाल ही में जमाल खशोगी की हत्या के आरोप के बाद मोहम्मद बिन सलमान ने दक्षिण एशिया की यात्रा शुरू की है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *