Sat. Apr 27th, 2024
    योगी आदित्यनाथ सरकार

    उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार ने इस साल गेहूं की रिकॉर्ड खरीददारी की है। इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा है कि इस काम के लिए उन्हे छतीसगढ़ से प्रेरणा मिली है।

    पिछले साल भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा था कि अपने राज्यों के किसानों को अधिक फायदा पहुंचाने के लिए वह छत्तीसगढ़ द्वारा खरीदी और सहेजी जा रही फसलों से सीख लें।

    इसी के साथ ही किसानों को अधिक लाभ पहुंचाने के लिए किसानों की फसलों के एवज में उन्हे मिलने वाले न्यूनतम समर्थन मूल्य को किसानों के हिट में सुनिश्चित करें।

    योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में दिये गए अपने बयान में कहा है कि “किसानों को अधिक से अधिक फायदा पहुंचाने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के सुझाव पर मैंने छत्तीसगढ़ द्वारा धान की खरीद को देखने के लिए एक दल को भेजा था। इसके तहत राज्य सरकार इस दिशा में बड़ा कदम उठाने से पहले उसे समझ लेना चाहती थी।”

    योगी आदित्यनाथ ने बताया है कि प्रदेश ने इस साल किसानों से 53 लाख टन गेंहू की खरीद की है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2012 में खरीदे गए तब तक के अधिकतकम 50.63 लाख टन गेंहू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राज्य ने पिछले वर्ष 37 लाख टन गेंहू की खरीद की थी।

    वहीं योगी आदित्यनाथ ने बताया है कि मार्च 2017 में सत्ता में आने के ठीक बाद राज्य की भाजपा सरकार ने किसानों से 37 लाख टन गेंहू की खरीद की थी, जबकि उसके ठीक एक साल पहले अखिलेश सरकार ने किसानों से महज 8 लाख टन गेंहू ही खरीदा था।

    इसी के साथ योगी आदित्यनाथ ने इसी साल किसानों से 50 लाख टन धान खरीदने का भी इरादा बनाया है। इसी के साथ योगी आदित्यनाथ ने बताया है कि वर्तमान सरकार ने बिचौलियों को इस खरीद से हटा दिया है, ऐसे में सरकार अब सीधे किसानो से अनाज की खरीद कर रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *