Fri. Apr 26th, 2024

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को केरल के कलपेट्टा पहुंचे। वहां सांसद राहुल गांधी ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस समारोह के आयोजन में हिस्सा लिया। उसके बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केरल के सुल्तान बाथरी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं और दलितें पर हो रहे अत्याचार के लिए जमकर केंद्र सरकार पर हमला बोला।

    जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आपने पूरे देश में हिंसा में वृद्धि, महिलाओं के खिलाफ अराजकता और अत्याचार को देखा है। रोज हम किसी न किसी महिला के साथ बलात्कार, छेड़छाड़ या पिटाई जैसी घटनाओं के बारे में पढ़ते हैं।

    उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा, उनके खिलाफ नफरत फैलाई जा रही है। दलितों के खिलाफ हिंसा, उनकी पिटाई, उनकी बाहों को काट देना। आदिवासियों पर अत्याचार, उनकी ज़मीन छीनना। हिंसा में इस नाटकीय वृद्धि का एक कारण है।

    हमारी संस्थागत संरचनाओं के इस तरह टूटने का एक कारण है। एक कारण है कि लोग कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस देश को चलाने वाला आदमी हिंसा और अविवेकी सत्ता में विश्वास करता है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *