Fri. Apr 26th, 2024
    राज बब्बर

    कांग्रेस नेता राज बब्बर ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा के खिलाफ एक मात्र विकल्प हैं। राज बब्बर ने तृणमूल कांग्रेस पर बंगाल में भाजपा को आगे बढ़ाने में मदद करने का आरोप लगाया और बब्बर ने कहा मुख्यमंत्री ममता बनेर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी को डर कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होने से उनकी हार हो सकती हैं, इसलिए उन्होंने हिंसा का सहारा लिया।

     उत्तर प्रदेश कांग्रेस इकाई के प्रमुख राज बब्बर ने कहा, “कांग्रेस लोकसभा चुनाव के बाद सत्ता में वापस लौटेगी। भाजपा के खिलाफ देश में राहुल गांधी ही एक मात्र विकल्प हैं।”

    उन्होंने पत्रकारों से कहा,  ” टीएमसी स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों से डरती हैं। इसलिए उसने हिंसा का सहारा लिया। यह शर्मनाक हैं कि पार्टी के पास लोकतांत्रिक मूल्यों की कोई कद्र नही हैं।

    टीएमसी के भाजपा विरोधी रुख पर सवाल उठाने के लिए राज बब्बर ने प्रधानमंत्री मोदी हालिया साक्षात्कार का उल्लेख किया। जिसमें मोदी ने कहा था कि तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख हर साल व्यक्तिगत रूप से चुनके उनके लिए एक कुर्ता और मिठाई भेजती हैं।

    उन्हेंनेे कहा, लोगों को भाजपा से लड़ने के लिए टीएमसी की विश्वसनीयता पर पुनर्विचार करना चाहिए।

    बता दें, इससे पहले ममता ने कांग्रेस पर चुनाव जीतने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मदद लेने का आरोप लगाया था और ममता ने जनता से अनुरोध किया था कि वह कांग्रेस, बीजेपी और वामपंथी दलों के गठबंधन को पराजित करे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *