Mon. May 6th, 2024
    अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी

    अंडरवर्ल्ड के डॉन छोटा राजन का करीबी रवि पुजारा को सेनेगल में गिरफ्तार कर लिया गया है। 1990 के दशक में रवि पुजारा पूरी मुंबई को संचालित करता था। शुरुआत में इस भगोड़े माफिया डॉन की छिपने का स्थान ऑस्ट्रेलिया बताया जाता था। गैंगस्टार छोटा राजन को रवि पुजारा अपना उस्ताद मानता था।

    छोटा राजन मौजूदा समय में नवी मुंबई की जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा है। इन दोनों माफियाओं का अलगाव साल 2001 के दौरान हुआ था। मुंबई पुलिस की माफिया विरोधी सेल में जब अधिकतर शूटर्स को गिरफ्तार किया, तो पर्वी पुजारी को बंगलुरु जेल में शिफ्ट होने का यकीं था।

    रवि पुजारी मंग्लोर के उद्दुपी के नजदीक पद्बिदरी का निवासी है, और अंग्रेजी व कन्नड़ भाषा बोलता है। गत वर्ष जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी के छात्र कार्यकर्ता शेहला रशीद, उमर खालिद और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी को इन गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली थी।

    रवि पुजारी पर बॉलीवुड की हस्तियों से साल 2009 से 2013 तक जबरन वसूली करने का कथित आरोप भी है। हाल ही में अंडरवर्ल्ड की काली दुनिया के बेताज बादशाह दाऊद इब्राहीम के गुर्गे छोटा शकील के भाई अनवर को अबू धाबी के हवाईअड्डे पर शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के बाद भारत अनवर को अपनी कस्टडी में लेने के लिए जुट गया है। गौरतलब है कि अनवर के पास पाकिस्तान का पासपोर्ट बरामद हुआ है।

    सूत्रों के अनुसार अनवर काफी समय से पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई के साथ कार्य कर रहा था और भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता रहा है।अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का असल नाम शकील बबूमियां शेख है और वह मुंबई में साल 1993 में हुए आतंकी हमले के मुख्य आरोपों की सूची में हैं। छोटा शकील को अंडरवर्ल्ड के बादशाह दाऊद इब्राहीम का राईट हैंड कहा जाता है। तस्करी करना और फिरौती माँगना उसका मुख्य कारोबार है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *