Mon. May 27th, 2024
    अंडरवर्ल्ड डॉन अनवर बाबू

    अंडरवर्ल्ड की काली दुनिया के बेताज बादशाह दाऊद इब्राहीम के गुर्गे छोटा शकील के भाई अनवर को अबू धाबी के हवाईअड्डे पर शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के बाद भारत अनवर को अपनी कस्टडी में लेने के लिए जुट गया है। गौरतलब है कि अनवर के पास पाकिस्तान का पासपोर्ट बरामद हुआ है।

    विषय-सूचि

    कस्टडी के लिए भारत-पाक भिड़े

    पाकिस्तान को भी छोटा शकील के भाई अनवर की तलाश है। पाकिस्तान ने दावा किया कि अनवर के समक्ष पाकिस्तान का पासपोर्ट है, इस लिहाज से उसे पाकिस्तान के सुपुर्द कर देना चाहिए। दुबई के अधिकारियों के मुताबिक आतंकी अनवर की जानकारी की पुष्टि के बाद ही मुश्किल से उसे गिरफ्तार किया जा सका है। अनवर बाबू शेख के खिलाफ पूर्व ही रेड कार्नर नोटिस जारी किया गया था।

    सूत्रों के अनुसार अनवर काफी समय से पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई के साथ कार्य कर रहा था और भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता रहा है।

    अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का असल नाम शकील बबूमियां शेख है और वह मुंबई में साल 1993 में हुए आतंकी हमले के मुख्य आरोपों की सूची में हैं। छोटा शकील को अंडरवर्ल्ड के बादशाह दाऊद इब्राहीम का राईट हैंड कहा जाता है। तस्करी करना और फिरौती माँगना उसका मुख्य कारोबार है।

    बॉलीवुड के साथ पुराना नाता

    अंडरवर्ल्ड के माफिया के बॉलीवुड की शख्शियतों के साथ रिश्ते हमेशा सुर्ख़ियों में रहे हैं। ख़बरों के मुताबिक दाऊद इब्राहीम ने बॉलीवुड की कई फिल्मों पर पैसा लगाया है। सूत्रों के मुताबिक छोटा राजन ने छोटा शकील के भय के कारण खुद की गिरफ्तारी करवाई थी।

    छोटा राजन की गिरफ्तारी के बाद छोटा शकील में उसे जेल में जाकर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद जेल में छोटा राजन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी थी। सुरक्षा अधिकारीयों के मुताबिक छोटा शकील दाऊद इब्राहीम के साथ पाकिस्तान में छिपकर रह रहा था, साल 1980 में हुए मुंबई हमले के दौरान भी वह दोनों कराची में ही थे।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *