Sun. Apr 28th, 2024
    योगी आदित्यनाथ

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्रीय मंत्री और भाजपा की अमेठी लोकसभा सीट से उम्मीदवार स्मृति ईरानी  के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

    सब-डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रट, गौरीगंज, अमित कुमार ने कहा मंगलवार को मुख्यमंत्री भाजपा द्वारा जगदीशपुर विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे

    आदित्यनाथ ने स्मृति ईरानी नामांकन यात्रा के दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी लोकिन इसके बाद अमेठी से जल्द ही चले गए थे।

    2014 लोकसभा चुनाव में अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ वह असफल रही थी। इस बार वह दोबारा कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरी हैं।

    अमेठी कांग्रेस की पारम्परिक गढ़ हैं। 1977 और 1998 छोड़कर, यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार चुने गए हैं।

    1977 में, जनता पार्टी के उम्मीदवार रविंद्र प्रताप सिंह ने संजय गांधी को हराया था, जो प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे थे। हालांकि, उन्होंने यह सीट 1980 में जीत ली थी।

    1988 में, भाजपा उम्मीदवार और अमेठी वंश के शाही परिवार के संजय सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा को हराया था।

    बाद में सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए थे और वर्तमान में चल रहे लोकसभा चुनाव में वह सुल्तानपुर से उम्मीदवार हैं। अमेठी मे 6 मई को चुनाव होने हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *