Wed. May 1st, 2024
    योगी आदित्यनाथ सरकार

    सुप्रीम कोर्ट में राम जन्मभूमि पर सुनवाई जनवरी 2019 तक टलने के बाद अब भाजपा राम मंदिर के लिए माहौल बनाने की तयारी में जुट गई है।

    पार्टी के कुछ नेताओं के बयान इस बात की ओर इशारा करते हैं कि इस बार अयोध्या में दिवाली पर दीपोत्सव के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या और राम भक्तों के लिए कुछ ख़ास ऐलान कर सकते हैं।

    राज्य भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि ‘योगी संत हैं। उनके पास अयोध्या के लिए एक ख़ास प्लान है। दिवाली पर अपने अयोध्या यात्रा के दौरान वो अयोध्यावासियों और रामभक्तों को एक ख़ास तोहफा देंगे।’

    पांडे का बयान आरएसएस प्रवक्ता भैया जी जोशी के उस बयान के बाद आया जिसमे उन्होंने कहा कि संघ मंदिर निर्माण के लिए 1990 रथयात्रा जैसा आंदोलन चलाने के लिए तैयार है।

    एक सीनियर भाजपा नेता ने कहा कि योगी दिवाली पर अयोध्या में विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा राज्य सरकार की योजना अयोध्या मे सरयू नदी के तट पर 100 मीटर ऊँची प्रभु श्रीराम की प्रतिमा लगाने की भी है।

    सूत्रों के अनुसार सरयू नदी के तट पर 36 मीटर ऊँचे प्लेटफॉर्म पर भगवन राम की 100 मीटर ऊँची प्रतिमा लगाई जायेगी। प्लेटफॉर्म पर राम कथा अंकित होगा। इस प्रोजेक्ट पर 330 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

    अभी पिछले दिनों गुजरात में सरदार पटेल की प्रतिमा ‘स्टैचू ऑफ़ यूनिटी’ लगाने के बाद देश में राजनीति तेज हो गई। राम नाम की राजनीति ने 90 के दशक में देश की राजनितिक दशा और दिशा बदल थी। अब चुनावी साल में अयोध्या में राम की प्रतिमा लगाने पर देश और प्रदेश में राजनितिक उबाल आना स्वाभाविक है। फिलहाल सब का ध्यान दिवाली पर अयोध्या में योगी आदित्यनाथ क्या घोषणा करते हैं इस पर है।

    By आदर्श कुमार

    आदर्श कुमार ने इंजीनियरिंग की पढाई की है। राजनीति में रूचि होने के कारण उन्होंने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ कर पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखने का फैसला किया। उन्होंने कई वेबसाइट पर स्वतंत्र लेखक के रूप में काम किया है। द इन्डियन वायर पर वो राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *