Wed. May 1st, 2024
    मोदी जापान

    न्यूज पोर्टल डेलीहंट और डाटा ऐनालिस्टिक कंपनी नीलसन इण्डिया द्वारा कराये गए एक ऑनलाइन पोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता की पहली पसंद बन कर उभरे हैं। इस सर्वे में देश और विदेश के 54 लाख भारतियों ने हिस्सा लिया।

    सर्वे ने सामने के आया कि 63 फीसदी लोग अब भी मोदी में भरोसा करते हैं और 50 फीसदी लोगों ने बेहतर भविष्य के लिए मोदी को दुबारा चुनने की बात कही।

    सर्वे के अनुसार मोदी में भरोसा करने वाले लोगों की संख्या अब भी उतनी ही है जितनी 2014 में उनके सत्ता में आने के वक़्त थी। लोग मोदी के 4 सालों के काम से संतुष्ट और खुश हैं।

    सर्वे के अनुसार 50 फीसदी लोग बेहतर भविष्य के लिए मोदी को दूसरा मौका देने को तैयार हैं।

    इस महीने होने वाले 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों की बात करें तो मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लोगों ने मोदी में भरोसा जताया जबकि तेलंगाना के लोगों की राय अलग रही।

    60 फीसदी लोगों ने भ्रष्टाचार मिटाने के लिए मोदी के कदमों की सराहना की।

    इस सर्वे में भरोसा और विश्वास फैक्टर के हिसाब से चौंकाने वाली बातें सामने आई। आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविन्द केजरीवाल पर लोगों को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी से ज्यादा भरोसा है।

    62 फीसदी लोगों ने देश के मुश्किल हालत से निपटने में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया जबकि 17 फीसदी लोगों ने राहुल गाँधी और 8 फीसदी लोगों ने केजरीवाल के नेतृत्व में भरोसा जताया। सबसे आश्चर्य की बात रही कि 2 फीसदी लोगों ने देश के मुश्किल हालत से निपटने में बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्षा मायावती के नेतृत्व पर भी भरोसा जताया।

    सर्वे करने वाली संस्था ने साफ़ किया कि ये सर्वे किसी भी राजनितिक पार्टी द्वारा नहीं कराया गया था। ये सर्वे सीधे सीधे देश के लोगों के लोगों के मूड को दिखाता हैl

    By आदर्श कुमार

    आदर्श कुमार ने इंजीनियरिंग की पढाई की है। राजनीति में रूचि होने के कारण उन्होंने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ कर पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखने का फैसला किया। उन्होंने कई वेबसाइट पर स्वतंत्र लेखक के रूप में काम किया है। द इन्डियन वायर पर वो राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *