Sun. Apr 28th, 2024
mumbaikar nikhil

यूट्यूबर मुम्बईकर निखिल (mumbiker nikhil) ने एक नया वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ मुंबई शहर को एक्स्प्लोर कर रहे हैं जिसका नाम है “Should We Crash Into YTFF Delhi?”

प्रसिद्द यूट्यूबर ने गर्मियों के कुछ टिप्स भी दिए हैं और उन्हें स्कार्फ़ से अपना सर ढकने के लिए कहा है। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी लड़कियों को स्कार्फ़ पहनने के लिए कहा है।

इस नई वीडियो में मुम्बईकर अपने फैंस को कुछ समर हैक्स टिप्स देते दिखेंगे और वीडियो के अंत में उन्होंने यूट्यूब फैनफेस्ट दिल्ली से सम्बंधित एक घोषणा की है। व्लॉगर ने अपने फैंस को बताया है कि वह फैनफेस्ट में नहीं आ पाएंगे।

https://www.instagram.com/p/Bv9LhOql-qr/

वह फिलहाल एक विज्ञापन की डबिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा है कि वह समारोह में आकर अपने फैंस को सरप्राइज देना चाहते थे पर अब यह मुमकिन नहीं लग रहा है।

निखिल शर्मा भारत एक प्रसिद्ध यूट्यूबर हैं। जो एक चैनल जिसका नाम “मुंबिकर निखिल” है, चलाते हैं। उनके 2.2 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। वह दुनिया भर के बाइकर्स और मोटो व्लॉगर्स में एक जाना-पहचाना नाम हैं।

यह भी पढ़ें: कलंक: ‘ज़िन्दगी गुलज़ार है’ की सनम सईद की भूमिका से ली है आलिया भट्ट ने रूप के लिए प्रेरणा

By साक्षी सिंह

Writer, Theatre Artist and Bellydancer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *