Sat. Apr 27th, 2024
    सूडान

    संयुक्त राष्ट्र ने सूडान से अपने कुछ कर्मचारियों को विस्थापित कर दिया है। प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई में 100 से अधिक नागरिकों की मौत हो चुकी है। यूएन के प्रवक्ता ऐरी कनेको ने कहा कि “हम अस्थायी तौर पर गैर कार्यक्रम महत्वपूर्ण यूएन कर्मचारियों को विस्थापित कर रहे हैं , जबकि सूडान में यूएन अभियान जारी रहेगा।”

    खारर्तूम से विस्थापित किये गए कर्मचारियों की संख्या के बाबत कोई जानकारी मुहैया नहीं की गयी है यहां यूएन की 27 संस्थाएं मौजूद है जिसमे अधिकतर सहायता विभाग हैं। अफ्रीकन संघ के साथ संयुक्त राष्ट्र दारफुर में शान्ति स्थापित करने का अभियान भी चला रहा है।

    सूडान में अराजकता का माहौल बना हुआ है जब सुरक्षा बलों ने सोमवार को प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी थी। कई हफ्तों से प्रदर्शनकारी सैन्य शासन के अंत की मांग कर रहे हैं। सेंट्रल कमिटी फॉर सूडानी डॉक्टर्स ने कहा कि “बुधवार तक कार्रवाई में 108 लोगो की हत्या की जा चुकी है। 40 शवों को नील नदी से बरामद किया गया था।”

    सूडान के पूर्व राष्ट्रपति ओमर अल बशीर को 11 अप्रैल को सत्ता से बाहर कर दिया था और उसके बाद शासन की बागडोर सेना ने अपने हाथो में ले ली थी। बशीर के तीन दशकों के निरंकुश शासन के खिलाफ महीनो तक प्रदर्शन हुआ था।

    आर्मी हुक्मरान जनरल अब्देल फ़त्ताह अल बुरहान ने मंगलवार को ऐलान किया कि “वह तीन वर्षों के ट्रांजीशन पीरियड की योजना तैयार कर रहे हैं और आगामी नौ महीनो में चुनावो का आयोजन किया जायेगा।” पश्चिमी ताकतों ने चेताया कि “चुनावो का आयोजन न होना सूडान में लोकतंत्र की उम्मीद को खत्म कर देगा और उन्होंने सभी से वार्ता पर वापस आने की मांग की थी।”

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *