Fri. Apr 26th, 2024
    ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प

    संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी प्रतिनिधि के तौर पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इवांका ट्रम्प का नाम सुझाया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि इवांका ट्रम्प यूएन प्रतिनिधि के लिए सर्वोत्तम उम्मीदवार हैं।

    राष्ट्रपति पिता के ऐलान के जवाब में इवांका ट्रम्प ने ट्वीट कर कहा कि मुझे गर्व है कि मैं वाइट हाउस के साथ कार्य कर रही हूँ और राष्ट्रपति राजदूत निक्की हैली के स्थान पर किसी उपयुक्त व्यक्ति का चयन करेंगे।

    राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को अकस्मात् राजदूत निक्की हैली के इस्तीफे का ऐलान कर दिया था। राष्ट्रपति ने अपनी पुत्री इवांका ट्रम्प का नाम लिए बगैर कहा कि हम इस पद के लिए लोगों का चयन रहे हैं। उन्होंने कहा इवांका सर्वोत्तम चयन होंगी और इसका परिवारवाद से कोई ताल्लुकात नहीं होगा। उन्होंने कहा ऐसा करने से मुझ पर परिवारवाद को बढ़ावा देने के आरोप लगाए जायेंगे।

    इवांका ट्रम्प और और उनके पति जारेड कुशनर वाइट हाउस में आला सलाहकार के पद पर कार्यरत हैं। उन दोनों को इस कार्य के लिए किसी वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है। राष्ट्रपति के दामाद जारेड कुशनर (रूढ़िवादी यहूदी) को मध्य पूर्वी भाग में शान्ति की योजना का कार्यभार भी सौंप रखा है।

    भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक निक्की हैली ने हाल ही में यूएन में अमेरिकी राजदूत के पद से त्यागपत्र दे दिया था। निक्की हैली ने डोनाल्ड ट्रम्प के साथ चल रहे रुसी प्रतिबन्ध और यौन शोषण के मतभेदों के कारण इस्तीफा दिया था हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

    निक्की हैली भारत से गए सिख जोड़े की पुत्री है जिन्होंने बाद में धर्मपरिवर्तन कर ईसाई धर्म को अपनाया था। साल 2010 में निक्की हैली साउथ कैरोलिना की पहली अल्पसंख्यक, महिला और अमेरिका की सबसे युवा राज्यपाल बनी। निक्की हैली ने अमेरिका के आर्मी के कैप्टेन माइकल हैली से विवाह किया था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *