Sun. Apr 28th, 2024

    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में ठंड बढ़ गई है और तापमान में गिरावट आई है। राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है, और मंगलवार की सुबह लोगों ने पिछले दिनों के मुकाबले ठंड महसूस की। मौसम साफ होने से निकली धूप ने लोगों को सुकून दिया। राज्य में सबसे ठंडा बैतूल रहा, जहां तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में हिमपात होने के बाद हवाओं का रुख उत्तरी होने से राज्य में ठंड बढ़ गई है।

    राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट आई है। भोपाल का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 11.8डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 15.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    वहीं सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 28.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *